Move to Jagran APP

Kisan Andolan: किसानों के समर्थन में प्रदर्शन, मुंडन से रोका, हिरासत में लिया

Kisan Andolan राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन। पुलिस पकड़कर चौकी पर लाई बाद में छोड़ दिया गया। कार्यकर्ता मुंडन की बात पर ड़े रहे जिसको लेकर पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 15 Dec 2020 04:11 PM (IST)Updated: Tue, 15 Dec 2020 04:11 PM (IST)
Kisan Andolan: किसानों के समर्थन में प्रदर्शन, मुंडन से रोका, हिरासत में लिया
राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन।

आगरा, जागरण संवाददाता। किसानों के समर्थन में मंगलवार को राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। सेना के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध और किसानों के समर्थन में मुंडन कराने का ऐलान किया जिसको पुलिस प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया। कार्यकर्ता मुंडन की बात पर ड़े रहे जिसको लेकर पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

loksabha election banner

प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी जमीलुद्दीन कुरैशी ने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही रवैये से किसानों के आंदोलन को कुचक्र रचकर कुचलना चाहती है। किसानों को आतंकवादी घोषित करने पर आमादा है, जिससे उनके आंदोलन को देश विरोधी आंदोलन घोषित कर सके। किसान अपने हक के लिए कड़ाके की ठंड में सड़क पर बैठा है। तानाशाह सरकार संविधान को ताक पर रखकर सभी के संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है जिसको देश की जनता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। मंडल अध्यक्ष नवीन वर्मा एडवोकेट ने कहा कि सरकार जबरन कानून बना रही है, जबकि किसान पुराने कानून के साथ खुश है और उसी के साथ रहना चाहता है। सरकार को दिक्कत क्यों हो रही है, इससे यह बात स्पष्ट होती है कि सरकार अपने पूंजीपति दोस्तों को बिल से फायदा पहुंचाना चाहती है। जिलाध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को पूंजीपति चला रहे हैं। सरकार उनके हाथ की कठपुतली है। वह जैसा चाहते हैं, सरकार से कानून बनवा लेते हैं। इस तरह यह देश दोबारा गुलामी की जंजीरों में जकड़े जा रहा है, जिसको देश की जनता के साथ राहुल प्रियंका गांधी सेना के सिपाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे और अपना आंदोलन जारी रखेंगे। प्रदर्शन करने वालों में नदीम नूर, सलीम खान अब्बास, अजय उपाध्याय, बसंत लाल राजोरिया, सुल्तान, मीना वर्मा, इशू जैन, यासीन सिद्दीकी, संदीप सिंह, मनीष जुम्मानी, इरफ़ान कुरैशी, प्रेमपाल सिंह, बॉस भाई, मुस्तकीम, अमन पाराशर, रिजवान आदि लोग मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.