Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव अभियान का शंखनाद करने सीएम योगी संग आगरा पहुंचे अमित शाह

आगरा लोकसभा सीट प्रत्‍याशी प्रो एसपी सिंह बघेल के लिए जनसभा करने आए अमित शाह। मुख्‍यमंत्री योगी और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा हैं साथ।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 12:56 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 05:05 PM (IST)
लोकसभा चुनाव अभियान का शंखनाद करने सीएम योगी संग आगरा पहुंचे अमित शाह
लोकसभा चुनाव अभियान का शंखनाद करने सीएम योगी संग आगरा पहुंचे अमित शाह

आगरा, जागरण संवाददाता: भाजपा ने अपने योद्धाओं के ऐलान के साथ ही उनके समर्थन में दिग्‍गजों को मैदान में उतारना शुरु कर दिया है। रविवार को आगरा कॉलेज खेल मैदान से कार्यकर्ताओं में जोश भरने को पार्टी अध्‍यक्ष अमित शाह विजय संकल्‍प सभा के माध्‍यम से लोकसभा चुनाव अभियान का शंखनाद करने पहुंच चुके हैं। उनके साथ मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी हैं। मंच पर टिकट कटने के बावजूद भी सांसद रामशंकर कठेरिया मौजूद हैं। 

loksabha election banner

मंच पर पहुंचने के साथ ही राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष का स्‍वागत कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला के साथ किया। जनसभा को सफल बनाने के लिए संगठन ने अलग अलग जिम्‍मेदारी सौंपी हुई थीं। अमित शाह तय समय से पौने दो घंटा देरी से पहुंचे। बावजूद इसके कड़ी धूप के बाद भी अमित शाह को सुनने के लिए यहां कार्यकर्ता भारी संख्‍या में डटे रहे। आगरा कॉलेज मैदान को भगवा रंग में पूरी तरह रंग दिया था। संभावना जताई जा रही है कि जनसभा में दूसरे दलों के कई दिग्‍गज भगवा चोला धारण कर सकते हैं। 

भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह आगरा लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के लिए आगरा कॉलेज खेल मैदान में समर्थन जुटाने आए हैं। इसके बाद देर शाम होटल क्लार्क शीराज में ब्रज क्षेत्र के जिला व संसदीय क्षेत्र पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। पहले रेल मंत्री पीयूष गोयल का आना भी प्रस्तावित था, लेकिन अब उनका आना रद हो गया है। उनकी जनसभा बरेली में प्रस्तावित है। इधर सीएम सोमवार को सुबह यहीं से मथुरा रवाना होंगे।

बसपा के नेता शामिल होंगे भाजपा में

सूत्रों के अनुसार भाजपा अध्‍यक्ष की मौजूदगी में बसपा से मेयर का चुनाव लड़ चुके दिगंबर सिंह धाकरे पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण कर सकते हैं। इस संदभर् में वे ब्रज क्षेत्र कार्यालय में संगठन मंत्री भवानी सिंह से मुलाकात भी कर चुके हैं। 

शाह आज ऊर्जा का संचार करने आएंगे

आगरा कॉलेज मैदान में आगरा लोकसभा क्षेत्र की विजय संकल्प जनसभा को सफल बनाने के लिए संगठन ने अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई थीं। शनिवार को प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। पार्टी पदाधिकारी के साथ कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को खंगाला और रूपरेखा तय की गई। महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे और जनसभा संयोजक विधायक योगेंद्र उपाध्याय को बनाया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

नहीं आएंगे रेल मंत्री गोयल

रेल मंत्री पीयूष गोयल की जनसभा पहले प्रस्तावित थी। अमित शाह का कार्यक्रम लगने के बाद उनका कार्यक्रम रद बताया जा रहा है। वे रविवार को ही बरेली में जनसभा करेंगे।

क्लार्क शिराज में होगी क्षेत्रीय बैठक

भाजपा अध्यक्ष शाह जनसभा के बाद ब्रजक्षेत्र की बैठक होटल क्लार्क शिराज में लेंगे। इस बैठक में सभी जिलों के अध्यक्ष, प्रभारी, संयोजक और लोकसभा के प्रभारी एवं संयोजक मौजूद रहेंगे। संभावना है संभल में जनसभा करने के बाद प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा और सहारनपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी देरशाम तक बैठक में आ सकते हैं। वहीं प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल शाह के साथ ही आएंगे।

शाह के सामने ताकत दिखाने का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के सामने दिग्गजों को पार्टी में सम्मिलित कराने के संगठन जुटा है। मंच पर हर कोई नहीं पहुंच पाएगा ये चर्चा आते ही कुछ ने अपने दिग्गज नामों को वापस ले लिया है। इसमें कांग्रेस, बसपा के कई बड़े नाम शामिल हैं। वहीं समाज से जुड़े कुछ छोटे नामों को भी एक साथ मंच से घोषणा कर शामिल कराने की सूची तैयार की जा रही है।

युवाओं ने थामा भगवा दामन

छात्र राजनीति से जुड़े हुए तीन दर्जन से अधिक युवाओं ने शनिवार को भाजपा ब्रजक्षेत्र कार्यालय पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ले ली। इसमें प्रमुख रूप से मनीष गौतम, विनीत चौहान आदि शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.