हे भगवान, सात साल की बालिका के साथ ऐसी बरबरता पढ़कर रह जाएंगे दंग
सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म हालत गंभीर। एटा के थाना मलावन क्षेत्र का मामला।
आगरा, जेएनएन। एटा के थाना मलावन क्षेत्र में युवक ने सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में इस बच्ची को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है, जबकि पुलिस ने दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।
मलावन क्षेत्र में एक बालिका अपने घर पर मौजूद थी। तभी पड़ोस में ही रहने वाला फरमान खां पुत्र अहसान खां निवासी आसपुर मंगलवार की रात 9 बजे बहला फुसलाकर बच्ची को उसके घर के पीछे एक गड्ढे में ले गया और वहां दुष्कर्म किया। बच्ची चीखी चिल्लाई तो उसका मुंह दबा लिया। वारदात को अंजाम देकर दुष्कर्मी भाग निकला। इधर जब बच्ची के परिवार वालों का ध्यान उसकी ओर गया तो वह घर में नहीं दिखाई दी। परिजन गड्ढे तक पहुंच गए, जहां वह बदहवास हालत में पड़ी थी। स्थिति देखते ही परिवार वाले सबकुछ समझ गए और थाने जा पहुंचे। बच्ची की हालत गंभीर थी। इस कारण उसे देर रात को ही जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां से तत्काल अलीगढ़ रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों ने फरमान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने उसकी तलाश में दबिशें दीं और थाना मलावन प्रभारी विपिन त्यागी ने गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि आरोपित को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है, जबकि बच्ची की हालत में सुधार होना बताया गया है।