Move to Jagran APP

CAA Protest: मुस्लिम महिलाओं ने किया तिरंगे के साथ प्रदर्शन Agra News

गणतंत्र दिवस के दिन मुस्लिम महिलाओं ने आंबेडकर विवि के बाहर प्रदर्शन किया। उनके हाथ में तिरंगा लहरा रहा था और हाथों में सीएए का विरोध जताती तख्तियां थीं।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 26 Jan 2020 07:21 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jan 2020 08:04 AM (IST)
CAA Protest: मुस्लिम महिलाओं ने किया तिरंगे के साथ प्रदर्शन Agra News
CAA Protest: मुस्लिम महिलाओं ने किया तिरंगे के साथ प्रदर्शन Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। देश की राजधानी में शाहीन बाग में चल रहे मुस्लिम महिलाओं के नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को देख ताजनगरी में भी खिलाफत शुरू होती दिख रही है। कुछ दिन पूर्व शहीद स्‍मारक पर प्रदर्शन करने के बाद गणतंत्र दिवस के दिन मुस्लिम महिलाओं ने आंबेडकर विवि के बाहर प्रदर्शन किया। उनके हाथ में तिरंगा लहरा रहा था और हाथों में सीएए का विरोध जताती तख्तियां थीं। हालांकि पुलिस फोर्स पहुंचने पर महिलाएं अपने आप चली गईं।

loksabha election banner

मुस्लिम महिलाओं की तरफ से रविवार को आंबेडकर विश्वविद्यालय के बाहर पालीवाल पार्क में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। महिलाएं हाथों में सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ तख्तियां, प्ले कार्ड और झंडे उठाए हुए थीं। उन्होंने तिरंगे झंडे बुलंद करते हुए काले कानून से आजादी के नारे लगाए, कमाल की बात यह है कि यह प्रदर्शन किसी तंजीम या संगठन की तरफ से नहीं था। बल्कि कुछ महिलाओं ने आपसी संपर्क द्वारा इस प्रदर्शन का आयोजन किया था। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने अपने नाम और किसी संगठन का नाम बताने से इनकार करते हुए कहा कि यह कानून हमारे देश के खिलाफ है, हमारे संविधान के खिलाफ है, हमारी जनता के खिलाफ है। इसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए उन्हें किसी संगठन या तंजीम या जमाअत की जरूरत नहीं है। लगभग 60-70 महिलाओं ने दोपहर दो से तीन बजे तक धरना और प्रदर्शन किया। और जब पुलिस फोर्स वहां पहुंचने लगी और उनको हटने के लिए कहा गया तो यह महिलाएं बगैर जोर-जबर्दस्ती के अपने आप ही तितर-बितर होकर चली गईं। सभी महिलाओं ने बुर्का पहन रखा था। हालांकि पुलिस प्रशासन ने अभी इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.