किसानों, मजदूरों और बेटियों के सम्मान में सड़क पर कांग्रेसी
गाधी जयंती पर सुभाष पार्क से रावली तक मार्च अन्य संगठनों ने भी प्रदर्शन कर सरकार को घेरा। आगरा में जगह जगह हुए कार्यक्रम में लिया गया स्वच्छता का संकल्प। सरकारी कार्यालय में भी मनाई गई गांधी जयंती।
आगरा, जागरण संवाददाता। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों पर काग्रेस ने शुक्रवार को महात्मा गाधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किसानों, मजदूरों व बेटियों के सम्मान में सुभाष पार्क से रावली स्थित महात्मा गाधी की प्रतिमा तक मार्च निकाला। शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ काग्रेस ही सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रही है। अहमद हसन, अशोक शर्मा, डा. मधुरिमा शर्मा, नंदलाल भारती, भीष्मपाल सिंह मुखिया, इब्राहीम जैदी, विष्णुदत्त शर्मा, आइडी श्रीवास्तव, अजहर वारसी, अपूर्व शर्मा, मो. शरीफ काले, अदनान कुरैशी आदि मौजूद रहे। वहीं, ब्लॉक बरौली अहीर में काग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर राहुल गाधी व प्रियंका गाधी की गिरफ्तारी की निंदा की। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने एसीएम विनोद कुमार को ज्ञापन सौंपा। सत्यप्रकाश रावत, जमील खान, चौ. बच्चू सिंह, देवेंद्र शर्मा, चंद्रमोहन पाराशर, सुरेश रावत आदि मौजूद रहे। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण जिला काग्रेस सेवा दल ने महात्मा गांधी की जयंती पर अवंतीबाई चौराहा और माल रोड स्थित महात्मा गाधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। सेवा दल के जिलाध्यक्ष शातिस्वरूप रावत, देवेंद्र, जवाहर सिंह चाहर, देवी सिंह भगौर, रामेंद्र पचौरी मौजूद रहे। गाधी प्रतिमा के समक्ष किया सत्याग्रह रावली स्थित गाधी प्रतिमा के समक्ष शुक्रवार को राहुल-प्रियंका गाधी सेना काग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी जमीलुद्दीन कुरैशी के नेतृत्व में सत्याग्रह किया गया। जमीलुद्दीन कुरैशी ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। प्रदेश में जनता और बेटिया सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश सचिव राजेश जैसवाल, जिलाध्यक्ष विकास शर्मा, केपी सिंह चंदेल, इशू जैन, अजय उपाध्याय, बसंत लाल राजौरिया, सलीम अब्बास, यासीन सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। ब्रह्मासेना ने अमरपुरा में किया प्रदर्शन ब्रह्मसेना के प्रदेश अध्यक्ष पं. संजय शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बोदला के अमरपुरा में प्रदर्शन किया। सोनू पंडित, मनीष शर्मा, अनिल वृंदावनिया, राकेश सचदेवा, प्रवेंद्र सिंह चाहर, दिलीप माहौर, रोहित कुमार, खुशी शर्मा, राधा शर्मा, पूरन देवी आदि मौजूद रहीं।