Move to Jagran APP

Paras Hospital Agra: आगरा के पारस हास्पिटल मामले में प्रियंका का Tweet विडंबना देखिए, इंक्वायरी की कर दी मॉकड्रिल

Paras Hospital Agra जिला प्रशासन द्वारा गठित समिति ने अस्पताल को दी है क्लीन चिट। प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर सरकार को घेरा। मरीजों के परिजनों की गुहार को अनसुना कर सरकार ने न्याय की उम्मीद तो तोड़ दिया।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 05:18 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jun 2021 05:18 PM (IST)
Paras Hospital Agra: आगरा के पारस हास्पिटल मामले में प्रियंका का Tweet विडंबना देखिए, इंक्वायरी की कर दी मॉकड्रिल
प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर सरकार को घेरा।

आगरा, जागरण संवाददाता। श्री पारस अस्पताल को मौत की मॉक ड्रिल के मामले में जिला प्रशासन द्वारा गठित समिति द्वारा क्लीन चिट दिए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट कर इसे विडंबना बताते हुए सरकार को घेरा है। उन्होंने लिखा कि सरकार ने न्याय की उम्मीद को तोड़ दिया।

loksabha election banner

श्री पारस अस्पताल के मौत की मॉक ड्रिल से संबंधित वीडियो वायरल होने के बाद अाठ जून को प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी ने ट्वीट किए थे। कांग्रेस ने अस्पताल के संचालक डा. अरिंजय जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए थाना न्यू आगरा में तहरीर भी दी थी। बाद में कैंडिल मार्च भी निकाला था। जिला प्रशासन द्वारा गठित जांच समिति ने पारस अस्पताल को शुक्रवार को क्लीन चिट दे दी थी। इस मामले में प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा विडंबना देखिए... खबरों के अनुसार आगरा में अस्पताल ने मरीजों की आक्सीजन बंद करके मॉकड्रिल की और भाजपा सरकार ने क्लीन चिट देकर इंक्वायरी की मॉकड्रिल कर दी। सरकार और अस्पताल: दोनों का रास्ता साफ। मरीजों के परिजनाें की गुहार को अनसुना कर सरकार ने न्याय की उम्मीद को तोड़ दिया।

पूर्व में प्रियंका ने किए थे यह ट्वीट

आठ जून

पीएम: मैंने आक्सीजन की कमी नहीं होने दी। सीएम: आक्सीजन की कोई कमी नहीं। कमी की अफवाह फैलाने वालों की संपत्ति जब्त होगी। मंत्री: मरीजों को जरूरत भर आक्सीजन दें। ज्यादा आक्सीन न दें। आगरा अस्पताल: आक्सीजन खत्म थी। 22 मरीजों की ऑक्सीजन बंद कर मॉकड्रिल की। जिम्मेदार कौन?

नौ जून

उप्र सरकार ने आक्सीजन की भारी कमी के बीच लगातार कहा कि आक्सीजन की कमी नहीं है। प्रदेशभर में लोगों की तड़प-तड़प कर जान चली गई। आगरा में भी प्रशासन कह रहा है कि आक्सीजन की कमी नहीं थी। क्या उप्र सरकार आगरा मॉकड्रिल का सच सामने लाकर दोषियों को सजा देगी?

राहुल गांधी ने किया था आठ जून को यह ट्वीट

भाजपा शासन में ऑक्सीजन व मानवता दोनों की भारी कमी है। इस खतरनाक अपराध के जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। दु:ख की इस घड़ी में मृतकों के परिवारीजनों को मेरी संवेदनाएं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.