सब्जी राजा बीमार, झुलसा रोग ने झुलसा डाला
किरावली क्षेत्र में सूख गई है आलू की फसल एसडीएम बोले नुकसान का कराया जा रहा आकलन क्षतिपूर्ति की जाएगी
जागरण टीम, आगरा। कड़ाके की सर्दी और गलन ने आलू को बीमार बना दिया है। इसकी फसल को झुलसा रोग लग गया है। इससे किसान परेशान हैं। उन्होंने फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे की मांग की है।
अभुआपुरा के किसान भूपेंद्र सिंह इंदौलिया, अशोक इंदौलिया, गोपऊ के किसान धमर्ेंद्र सिंह, रामनरेश इंदौलिया, गजेंद्र इंदौलिया, कुकथला के सुनील उपाध्याय, बीधा सिंह, नारायण सिंह, खेड़ा बाकंदा के गयाप्रसाद शर्मा आदि ने बताया कि इस बार लागत भी निकलते नहीं दिख रही। पूरी मेहनत पर पानी फिर गया। एसडीएम अनिल कुमार सिंह का कहना है कि फसलों को हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। नियमानुसार सर्वे कर नुकसान की पूर्ति की जाएगी। कृषि विज्ञानी डा. राजेंद्र सिह चौहान ने बताया कि तापमान में गिरावट और वातावरण में अत्यधिक नमी के कारण आलू की फसल में पछैती झुलसा रोग की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि पौधे में नमी होने के कारण फफूंद लग जाती है। नमी की मात्रा बढ़ने आर पौधे को धूप नहीं मिलने पर यह समस्या आती है। वातावरण में 80 फीसद से अधिक नमी व 10 से 20 डिग्री तापमान पर यह रोग तेजी से फैलता है। दो से चार दिन में ही फसल चपेट में आकर खराब हो जाती है। सही समय पर दवा का सही इस्तेमाल पौधे को बचा सकता है। किसान फसल के बचाव के लिए दवा का छिड़काव कर सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार के मुताबिक जिले में 1.25 लाख हेक्टेअर में गेहूं, 75 हजार हेक्टेअर में आलू और 65 हजार हेक्टेअर में सरसों की फसल बोई गई है।
--------------------
19ंहबक121.किरावली में आलू की पत्तियों में लगा झुलसा रोग। जागरण
19ंहबक122.किरावली से..आरएस चौहान, कृषि विज्ञानी
19ंहबक123. किरावली से.. धर्मेद्र सिंह, किसान गोपऊ
19ंहबक124. किरावली से..गया प्रसाद शर्मा, किसान खेड़ा बाकंदा
19ंहबक125. किरावली से..अशोक इंदौलिया, किसान अभुआपुरा
19ंहबक126. किरावली से.. सुनील उपाध्याय, किसान कुकथला