Move to Jagran APP

Water Conservation: बारिश के पानी को सहेजेंगे तालाब, ताजनगरी में 448 तालाबों के संरक्षण का काम शुरू

आगरा जनपद में इस साल 1380 तालाब संरक्षित करने का रखा गया है लक्ष्य। 815 तालाबों के कार्य की रूपरेखा तैयार हो चुकी है। 448 तालाबों के संरक्षण का कार्य शुरू कर दिया गया। मानसून नजदीक देख काम की रफ्तार बढ़ाई जा चुकी है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 17 Jun 2021 05:24 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jun 2021 05:24 PM (IST)
मानसून के सीजन में आगरा के तालाबों में वर्षा जल संचयन की तैयारी है।

आगरा, जागरण संवाददाता। बारिश की बूंदों को सहेजने के लिए तालाबों के संरक्षण का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिले के 15 ब्लाकों में चिह्नित किए गए 1380 तालाबों में से 448 तालाबों के संरक्षण का कार्य चल रहा है। मनरेगा के तहत इनकी खोदाई का कार्य चल रहा है। जिससे कि इन तालाबों में अधिक से अधिक पानी को सहेजा जा सके। मुख्य विकास अधिकारी ए. मनिकंडन ने मानसून से पहले सभी तालाबों को संरक्षित करने का दावा किया है। अधिकांश तालाबों की कार्य योजना बनकर तैयार हो गई है। इससे मनरेगा मजदूरों को भी अधिक से अधिक काम मिल रहा है। कोशिश की जा रही है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम दो तालाब पूर्ण रूप से विकसित किए जाएं।

loksabha election banner

ये भी होगा

कोशिश की जा रही है कि तालाबों को संरक्षित करने के बाद इनके किनारे पौधे रोपे जाएं। जिससे कि तालाबों के आसपास हरियाली विकसित हो सके।इसके बाद यहां रात में रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइटें और बैठने के लिए बेंच लगाई जाएंगी। ताकि ग्रामीणों को समय गुजारने के लिए एक बेहतर स्थल उपलब्ध हो सके।

हमारी कोशिश है कि मानसून से पहले सभी लक्ष्य के अनुरूप सभी तालाबों का संरक्षण कार्य पूरा हो जाए। भविष्य में इनके आसपास पौधरोपण किया जाएगा। इन्हें एक बेहतर स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

ए. मनिकंडन, सीडीओ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.