UP Panchayat Election 2021: पंचायत चुनाव की मतगणना को कर्मचारी सीखेंगे वोटों की गिनती का तरीका
28 अप्रैल से आरबीएस डिग्री कालेज के राव कृष्ण पाल सिंह प्रेक्षागृह में सुबह नौ बजे से शुरू होगा प्रशिक्षण। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में 2300 कर्मचारी होंगे शामिल दो मई की सुबह आठ बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती। आगरा में 320 टेबल पर मतगणना होगी।
आगरा, जागरण संवाददाता। वोटों की गिनती कैसे करनी है। किस तरीके से तेजी से गिनती पूरी करनी है और कोविड संक्रमण से भी खुद को बचाना है। यह तरीका बुधवार से मतगणना कर्मचारियों को सिखाया जाएगा। जिले में दो मई की सुबह आठ बजे से 15 स्थलों पर मतगणना शुरू होगी। यह मतगणना 24 घंटे तक चलेगी। जिसे देखते हुए दो शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एडीएम सिटी डा. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि 28 अप्रैल की सुबह नौ बजे से आरबीएस डिग्री कालेज स्थित राव कृष्ण पाल सिंह प्रेक्षागृह में प्रशिक्षण शुरू होगा। यह तीस अप्रैल तक चलेगा। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में 2300 कर्मचारी शामिल होंगे।
320 टेबल पर होगी मतगणना
दो मई को 320 टेबल पर मतगणना होगी। जिले में 20.24 लाख वोटरों में साढ़े 14 लाख वोटरों ने मतदान किया है।
सबसे देरी से आएगा जिला पंचायत सदस्य का परिणाम
जिला पंचायत सदस्य का परिणाम सबसे देरी से आएगा। यह 24 घंटे के बाद आने की उम्मीद है। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य और प्रधान का परिणाम जल्द आएगा।
ये है ब्लाकों की स्थिति
ब्लाक का नाम, न्याय पंचायत संख्या, टेबल की संख्या
- एत्मादपुर, 8, 22
- खंदौली, 8, 21,
- फतेहाबाद, 10, 25
- शमसाबाद, 8, 26
- अकोला, 7, 20
- बरौली अहीर, 10, 32
- बिचपुरी, 7, 19
- फतेहपुरसीकरी, 7, 21
- अछनेरा, 7, 18
- खेरागढ़, 7, 18
- जगनेर, 5, 15
- सैंया, 9, 23
- बाह, 8, 24
- पिनाहट, 6, 20
- जैतपुरकलां, 8, 16