तय होगा आज आइएमए का ताज कौन पहनेगा, जानिए कौन हैं उम्मीदवार Agra News
सुबह नौ से पांच बजे तक होगा मतदान। तीन पदों के लिए चुनाव रात को घोषित होंगे नतीजे।
आगरा, जागरण संवाददाता। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, आगरा चैप्टर में अध्यक्ष निर्वाचित सहित तीन पदों के लिए रविवार को चुनाव होगा। आइएमए भवन, तोता का ताल पर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चिकित्सक मतदान करेंगे। रात को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
आइएमए आगरा की नई कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष निर्वाचित, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के लिए मतदान हो रहा है। चुनाव समिति के सदस्य डॉ. रवि पचौरी ने बताया कि चार बूथ बनाए गए हैं। आइएमए के सदस्यों को कोई भी एक पहचान पत्र दिखाना होगा। इसके बाद मतदान कर सकेंगे। मतदान की वीडियोग्राफी भी होगी। मतदान केंद्र पर चुनाव समिति के सदस्य ही रहेंगे। रात को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
पार्टी का दौर, संपर्क में जुट गए प्रत्याशी
आइएमए के चुनाव के लिए प्रत्याशी प्रचार में जुटे हैं, पार्टियों का दौर चल रहा है। एक दूसरे से संपर्क किया जा रहा है। इस बार अध्यक्ष निर्वाचित पद पर डॉ. राजीव उपाध्याय का नामांकन निरस्त होने के बाद चुनाव रोचक हो गया है।
ये हैं प्रत्याशी
अध्यक्ष निर्वाचित एक पद - सलिल भारद्वाज, डॉ. राजीव उपाध्याय
उपाध्यक्ष दो पद - डॉ. सचिन मल्होत्रा, डॉ. मुकेश गोयल, डॉ. सीआर रावत
संयुक्त सचिव दो पद - डॉ. सचिन धाकरे, डॉ. एलके गुप्ता, डॉ. दीपक अग्रवाल