Move to Jagran APP

Weekly Lockdown: आगरा में बंदी के दिन भी बेवजह और बिना मास्क घूम रहे लोग, पुलिस ने किया 1350 लोगों का चालान

Weekly Lockdown आगरा में शनिवार को रात आठ बजे से सोमवार की सुबह सात बजे तक बंद किया गया है बाजार। बिना मास्क घूमने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस चला रही अभियान। शनिवार को पुलिस ने चालान से वसूल साढ़े तीन लाख रुपये जुर्माना।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 25 Apr 2021 11:50 AM (IST)Updated: Sun, 25 Apr 2021 11:50 AM (IST)
Weekly Lockdown: आगरा में बंदी के दिन भी बेवजह और बिना मास्क घूम रहे लोग, पुलिस ने किया 1350 लोगों का चालान
शनिवार को पुलिस ने चालान से वसूल साढ़े तीन लाख रुपये जुर्माना। प्रतीकात्मक फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बावजूद बहुत से लोग मास्क और दो गज दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। इससे कोरोना वायरस की चेन ब्रेक नही हो रही। शनिवार को लाकडाउन के बावजूद लोग वेवहज और बिना मास्क के सड़कों पर घूमते मिले। पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने सड़कों पर बेवजह और बिना मास्क के घूमने वाले 1350 लोगों का चालान किया। उनसे साढ़े तीन लाख रुपये वसूल किए।

loksabha election banner

कोरोना संक्रमण के लगातार बढते मामलों को देखते हुए सरकार ने शनिवार और रविवार को लाकडाउन किया है। लोगों से जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलने की कहा गया है। इसके बावजूद लोग बेवजह और बिना मास्क बाजारों में घूमते मिले। पुलिस ने शहर में बैरियर लगाकर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अधिकांश लोग घरों से बाहर निकलने का कारण नहीं बता सके। ऐसे लोगों का पुलिस ने चालान किया।

पुलिस द्वारा पांच अप्रैल से बिना मास्क घूमने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। लोगों का चालान करने के साथ ही उन्हें जागरूक करने का काम भी कर रही है। एसएसपी मुनिराज ने बताया कि बिना मास्क घूमने वाले 1350 लोगों का चालान करके जुर्माना वसूल किया गया। बेवजह और बिना मास्क घूमने वालों के खिलाफ पुलिस का चेकिंग अभियान रविवार को भी जारी रहेगा।

अब तक किए गए चालान

कोरोना संक्रमण की रफ्तार

24 अप्रैल, 530

23 अप्रैल, 594

22 अप्रैल, 546

21 अप्रैल, 566

20 अप्रैल, 493

19 अप्रैल, 469

18 अप्रैल, 448

17 अप्रैल, 398

16 अप्रैल, 346

15 अप्रैल, 295

14 अप्रैल, 242

13 अप्रैल, 197

12 अप्रैल, 130

11 अप्रैल, 119

10 अप्रैल, 102

बिना मास्क वालों पर चालान का चाबुक

तारीख चालान

7 अप्रैल, 149

8 अप्रैल 1619

9 अप्रैल 425

10 अप्रैल 575

11 अप्रैल 300

16 अप्रैल 270

17 अप्रैल 889

18 अप्रैल 1060

21 अप्रैल, 1899

24 अप्रैल, 1350 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.