Move to Jagran APP

Farmers Chakka Jam Agra: आगरा में देर रात किसान नेताओं के घर बने पुलिस छावनी

Farmers Chakka Jam Agra चक्का जाम को लेकर पुलिस ने चिह्नित किए थे 20 किसान नेता। सुबह से ही कई और किसान नेताओं के घर पहुंचेगी पुलिस। शुक्रवार देर रात किसान नेता श्याम सिंह चाहर और किसान नेता रामवीर सिंह को नजर बंद कर लिया है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 06 Feb 2021 08:00 AM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2021 08:00 AM (IST)
Farmers Chakka Jam Agra: आगरा में देर रात किसान नेताओं के घर बने पुलिस छावनी
पुलिस ने आगरा में नजरबंद किये किसान नेता।

आगरा, जागरण संवाददाता। किसानों के चक्का जाम के एलान को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से ही अलर्ट था। पुलिस ने जिले के 20 किसान नेता चिह्नित किए थे। पुलिस लगातार संपर्क में रहकर इनकी हर गतिविधि पर नजर रख रही थी। शुक्रवार देर रात दो नेताओं के घर पुलिस ने छावनी बना दिए। अन्य नेताओं के घर भी पुलिस शनिवार सुबह ही पहुंच जाएगी।

loksabha election banner

देशभर के किसानों की तरह की आगरा के किसान नेताओं ने शनिवार को चक्का जाम करने का एलान किया था। इसको लेकर पुलिस किसान नेताओं पर कई दिन से नजर रखे थी। शुक्रवार को हर थाना प्रभारी ने अपने क्षेत्र में रहने वाले किसान नेताओं से संपर्क किया। उनसे चक्का जाम में शामिल न होने को कहा। भारतीय किसान यूनियन ने जाम लगाने का निर्णय वापस ले लिया। अधिकतर किसान नेता चक्का जाम न करने पर मान गए। मगर, कुछ नहीं माने। शुक्रवार देर रात किसान नेता श्याम सिंह चाहर के ताजगंज क्षेत्र में स्थित गांव में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उन्हें नजर बंद कर लिया है। इसी तरह दयालबाग में रहने वाले किसान नेता रामवीर सिंह को भी रात में पुलिस ने नजरबंद कर लिया। दोनों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली थी कि ये चक्का जाम की तैयारी कर रहे हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि 20 किसान नेता चिह्नित किए गए थे। इनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। शनिवार को भी पुलिस इन सभी के घर जाकर उन्हें समझाएगी। उन्हें बताया जाएगा कि वे कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे लोगों को असुविधा हो। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.