Move to Jagran APP

Ayodhya Case Verdict: सांसद ओवैसी और सांसद सकीउर्रहमान के खिलाफ तहरीर Agra News

अयोध्या फैसले के बाद विवादित बयान देने का आरोप। अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ ने दी है तहरीर।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 06:15 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 12:41 PM (IST)
Ayodhya Case Verdict: सांसद ओवैसी और सांसद सकीउर्रहमान के खिलाफ तहरीर Agra News
Ayodhya Case Verdict: सांसद ओवैसी और सांसद सकीउर्रहमान के खिलाफ तहरीर Agra News

आगरा, जेएनएन। अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ ने बुधवार को हैदराबाद और संभल के सांसदों के खिलाफ तहरीर दी है। दोनों पर अयोध्या मामले पर फैसला आने के बाद विवादित बयान देने का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा और राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक कुमार पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार को सोरों थाना पहुंचे। यहां पर दी तहरीर में कहा कि अयोध्या के मामले में फैसले का पूरे देश ने स्वागत एवं सम्मान किया लेकिन, हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी और संभल के सांसद सकीउर्रहमान वर्क ने घटिया मानसिकता प्रदर्शित कर विवादित बयान दिए, जो न्यायालय की भी अवहेलना है। संघ पदाधिकारियों ने दोनों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की मांग की। सोरों इंस्पेक्टर रिपुदमन सिंंह ने बताया कि दोनों सांसदों के खिलाफ तहरीर आई है। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.