Move to Jagran APP

Farmers Protest: आगरा-दिल्‍ली हाईवे पर पुलिस ने की नाकाबंदी, किसानों को रोक रहे

आगरा और मथुरा से भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता ट्रैक्टर लेकर गाजीपुर के लिए रवाना होंगे जबकि भानु गुट चिल्ला बार्डर पर जाएगा। किसान जाने की तैयारियां कर रहे हैं। इसके मद्देनजर हाईवे पर पुलिस फोर्स चौकन्‍ना है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 12:34 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 12:34 PM (IST)
Farmers Protest: आगरा-दिल्‍ली हाईवे पर पुलिस ने की नाकाबंदी, किसानों को रोक रहे
आगरा-दिल्‍ली हाईवे पर किसानों को रोकने के लिए तैनात पुलिस फोर्स।

आगरा, जेएनएन। नए कृषि सुधार कानूनों को लेकर दिल्ली में आंदोलित किसान संगठन 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने के लिए जा रहे हैं। इसके लिए आगरा-दिल्‍ली हाईवे पर पुलिस ने सोमवार सुबह से ही नाकाबंदी कर दी है। हर वाहन को चेक किया जा रहा है। सुबह कुछ देर के लिए किसानों ने टोल फ्री करा लिया था। इसके बाद पुलिस चौकन्‍नी हो गई है।

loksabha election banner

आगरा और मथुरा से भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता ट्रैक्टर लेकर गाजीपुर के लिए रवाना होंगे, जबकि भानु गुट चिल्ला बार्डर पर जाएगा। किसान जाने की तैयारियां कर रहे हैं। संगठन के नेता ने किसानों को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दिल्ली कूच करने के लिए संदेश भेज रहे हैं। दोपहर में किसान दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इधर, किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए नाकाबंदी कर ली है। हाईवे के कोसीकलां स्थित कोटवन बार्डर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। यमुना एक्सप्रेस वे पर बलदेव, राया, वृंदावन, मांट टोल और बाजना कट पर पुलिस और पीएसी लगाई है। थाना और पुलिस चौकियों के सामने भी पुलिस मुस्तैद है। इसके साथ ही ट्रैक्टर ट्राली लेकर जा रहे किसानों को रोक कर उनसे पूछताछ की जा रही है। यहां तक कि किसान अपने ट्रैक्टरों को लेकर जिन स्थानों पर एकत्रित हो रहे हैं, वहां भी पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.