Move to Jagran APP

अंतरराष्ट्रीय फलक पर फिर चमके आगरा के अंग्रेजी कवि, जानिए क्‍या रही उपलब्धि

आगरा के राजीव खंडेलवाल की कविता वैश्विक अंग्रेजी कविता कोश हेतु चयनित।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 07 Feb 2019 02:26 PM (IST)Updated: Thu, 07 Feb 2019 02:26 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय फलक पर फिर चमके आगरा के अंग्रेजी कवि, जानिए क्‍या रही उपलब्धि
अंतरराष्ट्रीय फलक पर फिर चमके आगरा के अंग्रेजी कवि, जानिए क्‍या रही उपलब्धि

आगरा, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय फलक पर ताजनगरी का नाम एक बार फिर साहित्य जगत में चमका है। अंग्रेजी भाषा में लिखने वाले ताजनगरी के प्रमुख कवि राजीव खंडेलवाल की अंग्रेजी कविता "मदर्स मदरिंग" को वैश्विक अंग्रेजी कविता कोश के लिए चुना गया है। उनको यह उपलब्धि 60 देशों के 360 चुनिंदा कवियों के साथ प्राप्त हुई है।

loksabha election banner

नई दिल्ली की ऑथर्स प्रेस द्वारा 60 देशों के 360 अंग्रेजी कवियों की चयनित 360 अंग्रेजी कविताओं का एक संग्रह "यूनिवर्सल वननेस" शीर्षक से प्रकाशित किया जाएगा, जिसमें आगरा के राजीव खंडेलवाल की कविता मदर्स मदरिंग को भी प्रकाशित किया जाएगा।

इससे पूर्व विगत वर्ष राजीव खंडेलवाल का नाम अंग्रेजी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तब चमका था, जब उन्हें नाजी नामांस फाउंडेशन फॉर ग्रेटिस कल्चर (लेबनान) द्वारा लिटरेरी क्रिएटिव अवार्ड दिया गया। गौरतलब है कि राजीव खंडेलवाल के चार अंग्रेजी कविता संग्रह प्रकाशित हैं। उनकी कविताओं पर आलोचनात्मक विश्लेषण की तीन पुस्तकें और 17 रिव्यू (आलेख) प्रकाशित हो चुके हैं। साथ ही, इनकी अंग्रेजी कविताओं का हिंदी अनुवाद भी प्रकाशन की प्रक्रिया में है।

अंग्रेजी साहित्य के क्षेत्र में उनकी इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर डॉक्टर भूपेंद्र परिहार लुधियाना, प्रो. केवी डोमिनिक, डॉक्टर आरएस तिवारी शिखरेश, अनिल कुमार शर्मा व इशिका बंसल ने हर्ष व्यक्त किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.