Move to Jagran APP

PNG Gas Pipeline Leakage in Agra: आगरा में तीन घंटे बाधित रही पीएनजी आपूर्ति, हुई मुश्किल

PNG Gas Pipeline Leakage in Agra टोरंट ने खंदारी क्षेत्र में लाइन कर दी थी क्षतिग्रस्त। 800 से अधिक घरों की आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों को सुबह का नाश्ता बनाने में मुश्किल हुई। सुबह 11 बजे आपूर्ति सुचारू हुई।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 09 Feb 2021 06:17 PM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2021 06:17 PM (IST)
PNG Gas Pipeline Leakage in Agra: आगरा में तीन घंटे बाधित रही पीएनजी आपूर्ति, हुई मुश्किल
टोरंट ने खंदारी क्षेत्र में लाइन कर दी थी क्षतिग्रस्त।

आगरा, जागरण संवाददाता। टोरंट ने एक बार फिर पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के उपभोक्ताओं के लिए संकट खड़ा कर दिया। खंदारी क्षेत्र में खोदाई कार्य के दौरान मंगलवार को सुबह आठ बजे टाेरंट कर्मियों से ग्रीन गैस की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे 800 से अधिक घरों की आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों को सुबह का नाश्ता बनाने में मुश्किल हुई। सुबह 11 बजे आपूर्ति सुचारू हुई।

loksabha election banner

खंदारी स्थित भागीरथी देवी मार्ग पर पीएनजी लाइन क्षतिग्रस्त होने से खंदारी, दिल्ली गेट, बाग फरजाना और आस-पास क्षेत्र में स्थित अपार्टमेंट में आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों को सुबह की चाय नहीं मिली तो नाश्ते के लिए भी वैकल्पिक संसाधन तलाशने पड़े। खंदारी निवासी मीनल ने बताया कि सुबह आठ बजे चाय बनाने किचिन में पहुंची तो गैस नहीं आ रही थी। दिल्ली गेट निवासी सुमन ने बताया कि पति अनुपम प्राइवेट जाब करते हैं। सुबह नौ बजे जाना होता है। पीएनजी आपूर्ति बाधित होने के कारण नाश्ता नहीं तैयार हो सका। ब्रेड से काम चलाना पड़ा। ग्रीन गैस लिमिटेड के मीडिया समन्वय अधिकारी विनय भारद्वाज ने बताया कि टोरंट ने लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया था। सुबह आठ बजे लगभग इसकी जानकारी हुई। तत्काल टीम को मरम्मत कार्य के लिए भेज दिया गया। सुबह 11 बजे आपूर्ति सुचारू करा दी गई थी। वहीं टोरंट अधिकारियों से कहना है कि वे बिना पूर्व सूचना के कार्य नहीं कराया करें, इससे आम लोगों के लिए मुश्किल खड़ी हो जाती है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.