Coronavirus Vaccine: आगरा में वैक्सीन केंद्र से लौट रहे लोग, वैक्सीन खत्म होने से लोग परेशान
Coronavirus Vaccine एसएन मेडिकल कालेज में कोवैक्सीन की लगाई जा रही दूसरी डोज। स्लाट नहीं खुले अभी वैक्सीन के आने का इंतजार। स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन के लिए जिले में 196 केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों पर औसत 25 हजार तक वैक्सीन लग रहीं थी।
आगरा, जागरण संवाददाता। वैक्सीन केंद्र से लोग लौट रहे है। बुधवार को शहर और देहात के किसी भी केंद्र पर वैक्सीन नहीं लग रही है। एसएन मेडिकल कालेज में कोवैक्सीन की दूसरी डोज ही लगाइ जा रही है।
सोमवार को वैक्सीन की शार्टेज हो गई थी, इसके बाद लखनऊ से वैक्सीन की आपूर्ति नहीं हुई है। इसके चलते किसी भी केंद्र पर वैक्सीन नहीं लगाई जा रही है। कोविन एप पर स्लाट न खुलने पर लोग केंद्र पर पहुंच गए। वैक्सीन न होने से लोग परेशान हो रहे हैं। सुबह से ही केंद्र से लोग लौटने लगे हैं। सीएमओ डा आरसी पांडेय ने बताया कि वैक्सीन नहीं आई है। इसलिए केंद्रों पर वैक्सीन नहीं लगाई जा रही है। एसएन मेडिकल कालेज में कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा रही है।
196 केंद्र, औसत 25 हजार लोगों के लगी वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन के लिए जिले में 196 केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों पर औसत 25 हजार तक वैक्सीन लग रहीं थी। मगर, वैक्सीन की कमी हो गई है। इससे मंगलवार को 21 केंद्रों पर ही वैक्सीन लगाई गई।
31. 20 लाख लोगों को लगनी है वैक्सीन
16 जनवरी से वैक्सीन लगाई जा रही है। पहले स्वास्थ्यकर्मियों, इसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर। 60 से अधिक उम्र के बुजुर्ग और अब 18 से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। अभी तक 816695 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। जिले की आबादी 52 लाख है। इसमें से 18 से अधिक उम्र के 31. 20 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है।