Move to Jagran APP

पार्टी कार्यकर्ताओं को जानना चाहिए भारतीय जनता पार्टी का इतिहास

ग्रामीण अंचल में भाजपा ने लगाए प्रशिक्षण शिविर पार्टी को मजबूत करने पर जोर

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 06:40 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 06:40 AM (IST)
पार्टी कार्यकर्ताओं को जानना चाहिए भारतीय जनता पार्टी का इतिहास
पार्टी कार्यकर्ताओं को जानना चाहिए भारतीय जनता पार्टी का इतिहास

जेएनएन, आगरा: भाजपा द्वारा ग्रामीण अंचल में कई जगह प्रशिक्षण शिविर लगाए गए, जिनमें कार्यकर्ताओं को भाजपा का इतिहास बताया गया। पार्टी को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

loksabha election banner

फतेहाबाद विधानसभा के सभी पाच मंडलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाहा ने कहा कि हर कार्यकर्ता को भाजपा का इतिहास जानना चाहिए। जिला महामंत्री संतोष कटारा, संजय चौहान, ऋषि उपाध्याय, सत्यदेव दुबे, सत्यप्रकाश लोधी, सोनू चौधरी आदि ने विचार व्यक्त किए। फतेहाबाद नगर में नितिन गुप्ता, फतेहाबाद देहात में मयंक जादौन, धिमश्री में अनिल शर्मा, शमशाबाद नगर में संदीप गुप्ता, शमशाबाद देहात में सोनू रघुवंशी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

बरहन में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष सुनीत सिसौदिया, जीतू ठाकुर, हुकुम सिंह मास्टर, इंजीनियर नरेंद्र चौधरी, अजय कुमार सिसौदिया, प्रियाकात सिसौदिया, वीरेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.