Move to Jagran APP

आगरा में पंचायत चुनाव प्रत्याशियों की अटकीं सांसें, मतगणना जारी

जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के वोटों की गिनती जा रही है। जिले के 51 जिला पंचायत सदस्य पदों में से एक पद भी निर्विरोध चुनाव नहीं हो सका है। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य के 83 पदों पर निर्विरोध प्रत्याशी चुने जा चुके हैं।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 03 May 2021 11:06 AM (IST)Updated: Mon, 03 May 2021 11:06 AM (IST)
आगरा में पंचायत चुनाव प्रत्याशियों की अटकीं सांसें, मतगणना जारी
आगरा में सोमवार सुबह मतगणना में जुटे कर्मचारी।

आगरा, जागरण संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना दूसरे दिन सोमवार को भी जारी है। जिले के सभी 15 ब्लाकों पर मतों की गणना हो रही है। रविवार सुबह से जारी मतगणना के बावजूद अब तक अधिकांश पदों का परिणाम जारी नहीं हो सका है। इससे प्रत्याशियों की सांसें बढ़ी हुई हैं। रविवार की रात वह सो भी नहीं पाए। एक-एक वोट पर नजर रखने के लिए वह मतगणना स्थल पर ही डेरा डाले रहे। वहीं, उनके एजेंट भी मतपत्रों पर पूरी नजर रखे हुए हैं।

loksabha election banner

जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के वोटों की गिनती जा रही है। जिले के 51 जिला पंचायत सदस्य पदों में से एक पद भी निर्विरोध चुनाव नहीं हो सका है। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1257 पदों में से 83 पदों पर निर्विरोध प्रत्याशी चुने जा चुके हैं। 1174 पदों के लिए मतदान हुआ था। ग्राम पंचायत सदस्य के 9180 पदों में से 6408 पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ है। इसके अलावा सिर्फ 504 पदों पर ही प्रत्याशियों के बीच चुनाव हो रहा है। बाकी पद खाली रह गए हैं। 690 ग्राम पंचायतों में से सिर्फ दो में ही निर्विरोध प्रधान जीते हैं। 598 पदों पर चुनाव हुआ है। कुछ पदों का परिणाम घोषित हो चुका है। विजयी प्रत्याशियों के चेहरे खिले हुए हैं। कई पदों पर जीत-हार का अंतर काफी कम रहा है। ऐसे में जिन प्रत्याशियों का परिणाम अभी तक नहीं आया है, उनकी धड़कन बढ़ी हुई है। इधर, जिले के सभी मतगणना स्थलों पर वोटों की गिनती जा रही है। रविवार को अधिकांश मतगणना स्थलों पर देर से वोटों की गिनती शुरू हो सकी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.