Move to Jagran APP

मास्क न लगाने वाले 2.55 लाख लोगों के चालान, वसूले गए पांच करोड़

आगरा में सर्वाधिक 83 हजार लोगों के हुए चालान वसूला गया 1.92 करोड़ शमन शुल्क फीरोजाबाद में मास्क न लगाने वालों से 1.87 करोड़ हुई वसूली

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 May 2021 01:30 PM (IST)Updated: Thu, 13 May 2021 01:30 PM (IST)
मास्क न लगाने वाले 2.55 लाख लोगों के चालान, वसूले गए पांच करोड़
मास्क न लगाने वाले 2.55 लाख लोगों के चालान, वसूले गए पांच करोड़

आगरा, जागरण संवाददाता। सौ गज दूरी, मास्क जरूरी के स्लोगन को अब बहुत समय हो गया। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर खतरनाक दिख रही है। इसके बाद भी लोग इस स्लोगन को आत्मसात करने से परहेज कर रहे हैं। अभी वे खुले चेहरे से सड़कों और बाजारों में घूमकर अपनी और परिवार की जान जोखिम में डाल रहे हैं। आगरा मंडल में ऐसे 2.55 लाख लोग पुलिस की चेकिग में पकड़े गए। इनके चालान कर दिए गए।अब तक ऐसे लोगों से पांच करोड़ रुपये शमन शुल्क भी वसूला जा चुका है।

loksabha election banner

कोरोना संक्रमण की शुरुआत से ही मास्क लगाने की अनिवार्यता है। न लगाने पर अब तक सौ से लेकर पांच सौ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान था। अब बिना मास्क मिलने पर एक हजार से लेकर दस हजार तक शमन शुल्क वसूला जा रहा है। पुलिस और सामाजिक संस्थाओं ने मास्क लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया, लेकिन बहुत से लोग ऐसे हैं, जो सुधरने को तैयार नहीं हैं। आगरा में हर दिन नौ सौ से अधिक लोगों के बिना मास्क चालान हो रहे हैं। अब तक करीब 2.55 लाख लोगों के चालान हो चुके हैं। वहीं 1.92 करोड़ रुपये शमन शुल्क वसूला जा चुका है। आइजी नवीन अरोरा ने बताया कि सभी जिलों में मास्क को लेकर चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। बिना मास्क सड़क और बाजार में दिखने वाले लोगों के चालान किए जा रहे हैं और शमन शुल्क वसूला जा रहा है। आइजी ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए मास्क लगाकर चलें।

कार्रवाई के आंकड़े

जनपद, चालान, शमन शुल्क

आगरा, 83062,19234900

मथुरा, 41257,4330000

फीरोजाबाद, 53179,18781400

मैनपुरी, 78402,8312850


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.