Move to Jagran APP

Kisan Andolan: किसान आंदोलन के चलते यमुना एक्सप्रेस वे से चल रहे दोगुने वाहन, जाम लगने की आ रही नौबत

Kisan Andolan आगरा- दिल्ली हाईवे पर हरियाणा सीमा में यातायात है अवरुद्ध। यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा होकर दिल्ली जा रहे लोग। यमुना एक्सप्रेस वे पर किसान आंदोलन से पहले 15 से 16 हजार वाहन प्रतिदिन चलते थे। अब यह संख्या तीस हजार तक पहुंच गई है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 12 Dec 2020 07:25 AM (IST)Updated: Sat, 12 Dec 2020 07:25 AM (IST)
Kisan Andolan: किसान आंदोलन के चलते यमुना एक्सप्रेस वे से चल रहे दोगुने वाहन, जाम लगने की आ रही नौबत
आगरा- दिल्ली हाईवे पर हरियाणा सीमा में यातायात है अवरुद्ध।

आगरा, जागरण संवाददाता। किसान आंदोलन के चलते आगरा- दिल्ली हाईवे पर वाहनों की संख्या कम हो गई है। उधर, यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों की संख्या दोगुनी हो गई है। टोल प्लाजा पर पुलिस की चेकिंग के चलते यहां भी जाम के हालात बन रहे हैं।

loksabha election banner

यमुना एक्सप्रेस वे पर किसान आंदोलन से पहले 15 से 16 हजार वाहन प्रतिदिन चलते थे। अब यह संख्या तीस हजार तक पहुंच गई है। वजह साफ है कि आगरा-दिल्ली हाईवे पर सफर करने से लोग बच रहे हैं। हरियाणा सीमा में प्रवेश करते ही कई स्थानों पर हाईवे अवरुद्ध कर रखा है। लोगों को गांवों की पगडंडियों से होकर जाना पड़ रहा है। अभी हालातों में कोई सुधार नहीं हुआ है। इसलिए लोग हाईवे के बजाय यमुना एक्सप्रेस वे पर सफर कर रहे हैं। शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों की संख्या तीस हजार तक पहुंच गई। यह संख्या अभी और बढ़ सकती है। क्योंकि दिनों दिन संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस वे के खंदौली टोल प्लाजा पर जाम लग गया। क्योंकि पुलिस ने टोल प्लाजा की केवल चार लेन खोलने को ही अनुमति दी थी। इन लेन में भी पुलिसकर्मी वाहनों की चेकिंग के बाद उन्हें आगे बढ़ने दे रहे थे। इसके चलते जाम की स्थिति बनी। शाम होते-होते हालात बिगड़ गए। इसके बाद एक्सप्रेस वे प्रबंधन ने चेकिंग के लिए पुलिस फोर्स बढ़ाने की मांग की है, जिससे अधिक ट्रैफिक में टोल प्लाजा की सभी 16 लेन खोली जा सकें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.