Move to Jagran APP

आगरा में हुई मुठभेड़ में पकड़ा गया कुख्‍यात विनोद पहलवान गया उसी जेल में, जहां बंद था गैंग लीडर विनोद जाट

आगरा जिला जेल में बढ़ाई गई कुख्यात पर निगरानी। 1.20 लाख का इनामी है जेल भेजा गया विनोद पहलवान। बदमाश से एक क्रेटा कार पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। बर्खास्‍त होने के बाद सिपाही से बदमाश बना विनोद जाट भी इसी जेल में पहले से बंद है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 20 Jun 2021 09:32 AM (IST)Updated: Sun, 20 Jun 2021 09:32 AM (IST)
आगरा में हुई मुठभेड़ में पकड़ा गया कुख्‍यात विनोद पहलवान गया उसी जेल में, जहां बंद था गैंग लीडर विनोद जाट
शनिवार सुबह मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया बदमाश विनोद पहलवान।

आगरा, जागरण संवाददाता। सिकंदरा क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार विनोद पहलवान उसी जेल में गया है, जिसमें पहले उसके गैंग का लीडर विनोद जाट बंद है। इसको देखते हुए कुख्यात की निगरानी बढ़ा दी गई है। दोनों उप्र, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में कई घटनाएं साथॅ-साथ कर चुके हैं। अभी उनके गैंग के कुछ सदस्य जेल से बाहर हैं। उनके बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

loksabha election banner

मूलरूप से भरतपुर के पथैना गांव निवासी विनोद पहलवान वर्तमान में गुरुग्राम में दिल्ली बार्डर पर रह रहा था। अलीगढ़ से अपहरण के मुकदमे में वह फरार चल रहा था। उस पर अलीगढ़ से एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसके साथ ही उस पर राजस्थान से 20 हजार रुपये का इनाम था।शनिवार तड़के पुलिस ने सिकंदरा क्षेत्र में मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोर्ट के आदेश पर अब उसे आगरा जिला जेल में भेज दिया गया है। एसएसपी के अनुसार, विनाेद पहलवान कुख्यात विनोद जाट का साथी है। वह अपहरण की कई घटनाएं कर चुका है। विनोद जाट अभी आगरा जिला जेल में है। गिरफ्तार बदमाश विनोद पहलवान बाहर रहकर उसका गैंग आपरेट कर रहा था। उसके खिलाफ राजस्थान के भरतपुर, जयपुर और अलीगढ़ में 16 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट, डकैती और अपहरण के मुकदमे शामिल हैं। बदमाश से एक क्रेटा कार, पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। गैंग लीडर के साथ मिलकर वह कोई खुराफात न करे, इसलिए निगरानी बढ़ा दी गई है।

कौन है गैंग लीडर विनोद जाट

बर्खास्त सिपाही विनोद जाट मूलरूप से हाथरस के मुरसान का रहने वाला है। आगरा, मथुरा, हाथरस और अलीगढ़ समेत अन्य राज्यों में लूट और अपहरण करने वाले विनोद जाट के गैंग में करीब दो दर्जन बदमाश हैं। 28 दिसंबर 2015 को उसने कागारौल में पशु व्यापारी से 45 लाख की लूट की थी। झांसी से सराफा कारोबारी का अपहरण कर 25 करोड़ की फिरौती मांगी थी। विनोद जाट पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे हैं। अभी वह आगरा जेल में बंद है। 27 जुलाई 2020 को अलीगढ़ पुलिस उसे बी वारंट पर ले गई थी। कुछ माह बाद वह आगरा जिला जेल स्थानांतरित कर दिया गया। वर्तमान में वह आगरा जिला जेल में ही है।

व्यापारी के अपहरण के मामले में फरार था विनोद पहलवान

पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ विनोद पहलवान विनोद जाट के साथ अपहरण की घटनाएं करता है। वर्ष 2020 में अलीगढ़ के इगलास में व्यापारी के अपहरण के मामले में वह फरार था। इसी में उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित हुआ था। कई अन्य घटनाओं में भी वह विनोद जाट के साथ शामिल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.