Move to Jagran APP

जिला पंचायत सदस्य सहित अन्य के नामांकन आज सेेे, जानिए क्‍या हैं नियम Agra News

क्षेत्र व ग्राम पंचायत सदस्य प्रधान पद हैं शामिल। सुबह दस से शाम चार बजे तक होंगे नामांकन। तीन को मतदान और पांच फरवरी को होगी मतगणना।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 12:30 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 12:30 PM (IST)
जिला पंचायत सदस्य सहित अन्य के नामांकन आज सेेे, जानिए क्‍या हैं नियम Agra News
जिला पंचायत सदस्य सहित अन्य के नामांकन आज सेेे, जानिए क्‍या हैं नियम Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। जिला पंचायत, क्षेत्र व ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधानों के रिक्त पदों के लिए नामांकन गुरुवार से शुरू होंगे। जिला पंचायत सदस्य, वार्ड छह खंदौली द्वितीय के नामांकन एडीएम सिटी कोर्ट में होंगे। एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी रिटर्निंग अधिकारी हैं। वहीं क्षेत्र व ग्राम पंचायत सदस्य व प्रधान पद के नामांकन ब्लॉक कार्यालयों में होंगे।

loksabha election banner

उप जिला निर्वाचन अधिकारी निधि श्रीवास्तव ने बताया कि 23 और 24 जनवरी को नामांकन, 27 को नामांकन पत्रों की जांच, 28 को नाम वापसी और चुनाव चिन्ह का आवंटन, तीन फरवरी को मतदान और पांच फरवरी को मतगणना होगी। मतगणना ब्लॉक कार्यालयों में सुबह आठ बजे से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत सदस्य का एक पद, प्रधान के दो, क्षेत्र पंचायत सदस्य के चार पद और ग्राम पंचायत सदस्य के 16 पद रिक्त हैं।

जिला पंचायत सदस्य : पिछले साल वार्ड छह, खंदौली (द्वितीय) में सदस्य सत्य प्रकाश का मार्ग दुर्घटना में निधन हो गया था। यह अनारक्षित पद है।

क्षेत्र पंचायत सदस्य : अछनेरा ब्लॉक के वार्ड 82 में महिला सीट, एत्मादपुर ब्लॉक के वार्ड 40 में महिला सीट, वार्ड 57 में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला सीट, खंदौली ब्लॉक के वार्ड 40 में अनुसूचित जाति सीट पर चुनाव होंगे।

प्रधान : जैतपुर कलां ब्लॉक में कमतरी ग्राम पंचायत में अनुसूचित जाति पद, पिनाहट ब्लॉक के शाहपुर खालसा ग्राम पंचायत में अन्य पिछड़ा वर्ग पर चुनाव होंगे।

ग्राम पंचायत सदस्य :

- अछनेरा ब्लॉक में सहाई ग्राम पंचायत के वार्ड 12 अनारक्षित पद, पनवारी ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 13 अनारक्षित पद।

- एत्मादपुर ब्लॉक के बरहन ग्राम पंचायत के वार्ड आठ अनुसूचित जाति पद, नगला पचौरी ग्राम पंचायत के वार्ड अनारक्षित पद, सतौली नगर महादेव ग्राम पंचायत के वार्ड छह अनुसूचित जाति पद, सतौली नगर महादेव ग्राम पंचायत के वार्ड 11 अन्य पिछड़ी जाति महिला पद।

- जैतपुरकलां ब्लॉक के पयारमपुर ग्राम पंचायत के वार्ड छह अन्य पिछड़ा वर्ग पद।

- फतेहपुरसीकरी ब्लॉक के कराही ग्राम पंचायत के वार्ड सात अन्य पिछड़ा वर्ग पद, रोझोली ग्राम पंचायत के वार्ड तीन महिला पद।

- बिचपुरी ब्लॉक के गढ़सानी ग्राम पंचायत के वार्ड 12 अनुसूचित जाति महिला पद, टपरा ग्राम पंचायत के वार्ड दो अनुसूचित जाति पद।

- सैंया ब्लॉक के लहचोरा ग्राम पंचायत के वार्ड सात अनुसूचित जाति, सैंया ग्राम पंचायत के वार्ड नौ महिला पद, सैंया ग्राम पंचायत के वार्ड 14 अनारक्षित पद, महाव ग्राम पंचायत के वार्ड पांच अन्य पिछड़ा वर्ग पद।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.