Move to Jagran APP

आरओबी के लिए भूृमि पूजन, जाम के झाम से मिलेगी निजात

सदर तहसील चौराहे से नगला छऊआ जाने वालों को मिलेगी राहत

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Aug 2021 07:44 PM (IST)Updated: Sat, 14 Aug 2021 07:44 PM (IST)
आरओबी के लिए भूृमि पूजन, जाम के झाम से मिलेगी निजात
आरओबी के लिए भूृमि पूजन, जाम के झाम से मिलेगी निजात

आगरा, जागरण संवाददाता। सदर तहसील चौराहे से नगला छऊआ की ओर जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। दोनों क्षेत्र को जोड़ने के लिए आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) का निर्माण होगा, इसके लिए भूमि पूजन शनिवार को जनप्रतिनिधियों ने किया।

loksabha election banner

रूई की मंडी रेलवे फाटक दिन में कई बार बंद होता है। इस कारण यहां जाम के हालात रहते हैं। कई बार शाहगंज चौराहे तक वाहनों की कतार लग जाती है। यहां आरओबी निर्माण के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे, जिसमें सफलता मिली है। 52 करोड़ रुपये की लागत से आरओबी का निर्माण होने जा रहा है। राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह व डा. जीएस धर्मेश, राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे, विधायक योगेंद्र उपाध्याय व रामप्रताप सिंह चौहान और मेयर नवीन जैन ने भूमि पूजन किया। राज्यमंत्री डा. धर्मेश ने बताया कि आरओबी के बनने के बाद लोगों को बड़ी राहत होगी। इससे अर्जुन नगर, खेरिया मोड़, ईदगाह, जगनेर, तांतपुर, सरहेंदी और मुलपुरा की ओर आने-जाने वाले लोग लाभांवित होंगे। कार्ड में नाम नहीं होने पर छिड़ा था विवाद

आरओबी के भूमि पूजन निमंत्रण कार्ड पर विधायक योगेंद्र उपाध्याय का नाम नहीं था। इंटरनेट मीडिया पर इसको लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं चलीं तो विधायक समर्थकों ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया। राज्यमंत्री डा. जीएस धर्मेश ने बताया कि गलती से नाम छपने से रह गया था। कार्ड में कई दूसरी गलतियां भी थीं। एक विधायक का क्षेत्र गलत छप गया था। इसमें सुधार करा लिया गया था।

इस पुल के निर्माण से लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। बशर्ते के बिना किसी बाधा के इसे समय रहते पूरा कर लिया जाए। शाहगंज में जाम का झाम खत्म हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.