Move to Jagran APP

उत्साह और भगवा रंग के बीच 'नवीन' सरकार

ब्रज भूमि मे मंगलवार को शहर की सरकारों ने कार्यभार संभाल लिया। खुले मैदानो मे शानदार तरीके से शपथ ग्रहण समारोह हुए। ताजनगरी मे आगरा कॉलेज मैदान मे हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम मे तो भाजपाइयो के उत्साह से ही जैसे भगवा रंग बरस रहा था।

By Edited By: Published: Wed, 13 Dec 2017 01:45 AM (IST)Updated: Wed, 13 Dec 2017 01:45 AM (IST)
उत्साह और भगवा रंग के बीच 'नवीन' सरकार
उत्साह और भगवा रंग के बीच 'नवीन' सरकार

जेएनएन, आगरा: ब्रज भूमि मे मंगलवार को शहर की सरकारों ने कार्यभार संभाल लिया। खुले मैदानो मे शानदार तरीके से शपथ ग्रहण समारोह हुए। ताजनगरी मे आगरा कॉलेज मैदान मे हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम मे तो भाजपाइयो के उत्साह से ही जैसे भगवा रंग बरस रहा था।

loksabha election banner

शपथ ग्रहण कराने के लिए मैदान मे दो मंच बनाए गए थे। इसमे एक मंच मे अतिथियो को बैठना था और दूसरे कमल के फूल के आकार का मंच बहुत खूबसूरत लग रहा था, यह बात अलग है कि इससे शपथ न हो सकी। सबसे पहले मंडलायुक्त के.राममोहनराव ने मेयर नवीन जैन को शपथ दिलाई। इसके बाद मेयर ने पार्षदो को तीन बार मे शपथ दिलाई। इस दौरान विशेष रूप से उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा मौजूद थे।

विकास कार्यो की होगी मानीट¨रग

नवनिर्वाचित मेयर नवीन जैन ने डिप्टी सीएम की बातो को दोहराया। उन्होने कहा कि प्रत्येक विकास कार्य की सघन मानीट¨रग होगी। सड़को की गुणवलाा सहित अन्य की जांच कराई जाएगी।

नीली साड़ी व जैकेट मे आए पार्षद

बसपा के महिला व पुरुष पार्षद अलग ही नजर आ रहे थे। जहां महिला पार्षद नीली रंग की साड़ी पहने हुई थी, वही पुरुष नीले रंग की जैकेट मे नजर आए। मेयर जब शपथ ले रहे थे तो वहां मौजूद उनके समर्थको और परिजनो के चेहरे पर मुस्कराहट थी मंच से लगातार भारत माता की जय के नारे लग रहे थे। वहां भगवा रंग के साथ चंदन या फिर ओम के आकार का चिन्ह बनाया गया था, जिससे भाजपा की सरकार का अहसास भी दिलाया जा रहा था। सात नगर पंचायतो मे भी अध्यक्ष और सभासदो को शपथ दिलाई गई। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के पहले मेयर डॉ. मुकेश आर्यबंधु ने 70 पार्षदो ने मंत्री द्वय चौ. लक्ष्मी नारायण और श्रीकांत शर्मा की मौजूदगी मे शपथ ली। फीरोजाबाद नगर निगम की पहली मेयर नूतन राठौर आरै 70 मे से 69 पार्षदो ने शपथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल जैन की उपस्थिति मे शपथ ली। इसके अलावा मैनपुरी की पालिकाध्यक्ष मनोरमा देवी ने शपथ ली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.