Move to Jagran APP

Murder in Dispute: आगरा में भीषण गर्मी में छत पर रखा कूलर बन गया विवाद की जड़, पड़ोसी ने महिला को मार डाला

Murder in Dispute कमला नगर थाने के बल्ककेश्वर स्थित श्रमिक कालोनी की घटना। महिला के कमरे की खिड़की पर लगा कूलर हटाने का दबाव बना रहा था पड़ोसी। महिला के मना करने पर सिर पर सरिया मारकर ले ली जान। मां-बेटी पर सरिया से ताबड़तोड़ किए प्रहार।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Thu, 10 Jun 2021 08:24 AM (IST)Updated: Thu, 10 Jun 2021 08:24 AM (IST)
Murder in Dispute: आगरा में भीषण गर्मी में छत पर रखा कूलर बन गया विवाद की जड़, पड़ोसी ने महिला को मार डाला
कमला नगर थाने के बल्ककेश्वर स्थित श्रमिक कालोनी की घटना।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में भीषण गर्मी में छत पर रखा कूलर विवाद का जड बन गयाञ महिला द्वारा कूलर हटाने से मना करने पर पड़ोसी क्रुद्ध हो गया। उसने महिला और उसकी युवा बेटी पर हमला बोल दिया। महिला के सिर पर सरिया से प्रहार करके उसकी हत्या कर दी। मां को बचाने गई बेटी को भी घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपित अपने बेटो के साथ भाग गया। पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर आधी रात को आरोपित मान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने भूतल पर रहने वाले परिवार से चल रहे विवाद को देखते हुए दो दिन पहले ही पुलिस में शिकायत करते हुए अपनी जान का खतरा बताया था।

loksabha election banner

श्रमिक कालोनी में रहने वाली कांता देवी बीमा एजेंट थीं। उनकी उम्र 48 साल थी। पति किशोर बालेचा की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में कांता देवी और उनकी बेटी दीक्षा हैं। दीक्षा भी एक कंपनी में सेल्स डिपार्टमेंट में हैं। दीक्षा ने बताया कि डबल स्टोरी मकान के भूतल पर आरोपित मान सिंह और उसका परिवार रहता है। वह और मां प्रथम तल पर रहती हैं। दीक्षा के अनुसार मान सिंह ने अतिक्रमण करके अवैध निर्माण करा लिया है। उसने अपनी छत उनकी खिड़की तक बना ली है। उन्होंने अपना कूलर खिड़की के बाहर लगा रखा है। जो कि छत पर रखा हुआ है। मान सिंह छत अपनी बताते हुए वहां से कूलर हटाने को लेकर पांच दिन से झगड़ा कर रहा था।

कांता देवी ने कूलर अपनी जगह पर रखने की कहकर उसे हटाने से मना कर दिया। इसे लेकर मान सिंह और उसके बेटों ने जान से मारने की धमकी दे दी। इसे लेकर कांता देवी ने दो दिन पहले एसएसपी के यहां प्रार्थना पत्र दिया था।मान सिंह और उसके बेटो से अपनी जान को खतरा बताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। दीक्षा के अनुसार बुधवार को शाम करीब आठ बजे वह अपने कार्यालय से घर पहुंची थी। इसी दौरान आरोपित मान सिंह और उसके बेटे छत पर पहुंच गए। कूलर को खिड़की के सामने से हटाने की कहने लगे। उसने और मां कांता देवी ने इसका विरोध किया। इस पर आरोपितों ने दोनाें पर सरिया से ताबड़तोड़ प्रहार कर कर दिएए। मां के सिर पर सरिया लगने से उनकी मौके पर मौत हो गई।

दीक्षा की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उससे पहले आरोपित मान सिंह और उसके बेटे वहां से भाग गए थे। हत्या की जानकारी होने पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद मौके पर पहुंच गए।एसपी सिटी ने बताया आरोपित मान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.