नगर पालिका और पंचायत की बनी सरकारे
देहात क्षेत्रो मे मंगलवार को नगर पालिका और नगर पचायत की सरकार के प्रतिनिधियो को शपथ दिलाई गई। महिलाओ ने भी शपथ ग्रहण समारोह मे बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
जेएनएन, आगरा: देहात क्षेत्रो मे मंगलवार को नगर पालिका और नगर पचायत की सरकार के प्रतिनिधियो को शपथ दिलाई गई। महिलाओ ने भी शपथ ग्रहण समारोह मे बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। सभी नगर पालिकाध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्षो ने क्षेत्र मे तेजी से विकास कार्य कराने का वादा भी किया।
एत्मादपुर: नगर पालिका एत्मादपुर के कार्यालय प्रांगण मे नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष राकेश बघेल एवं 25 सभासदो को एसडीएम रजनीश मिश्रा ने शपथ दिलाई।
शमसाबाद: नगर पालिका शमसाबाद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष लक्ष्मी देवी राठौर ने शाम करीब पाच बजे शपथ ली। नगरपालिका प्रागण मे एसडीएम सुनील कुमार ने शपथ दिलाई। बाद मे लक्ष्मीदेवी राठौर ने 25 सभासदो को शपथ दिलाई।
फतेहपुर सीकरी: मधुकर स्मृति सघ परिसर मे फतेहपुर सीकरी पालिकाध्यक्ष त्रिलोक चन्द मिलाल डिठवारिया को एसडीएम अरूण कुमार सिह ने शपथ दिलाई। इसके बाद पालिकाध्यक्ष ने सभी 25 सभासदो को शपथ ग्रहण कराई।
बाह: नगर पालिका परिषद बाह के प्रांगण मे एसडीएम अरुण कुमार यादव ने पालिकाध्यक्ष सुनील बाबू और उनके साथ 25 सभासदो को शपथ दिलाई। अछनेरा: एसडीएम अरुण कुमार ने अछनेरा के निर्वाचित पालिकाध्यक्ष डॉ.अशोक अग्रवाल का शपथ ग्रहण कराई। सभी 25 सभासदो को भी शपथ दिलाई गई।
स्वामीबाग : नगर पंचायत स्वामीबाग कार्यालय मे एसडीएम सदर श्यामलता आनंद ने अध्यक्ष संजय कपूर को शपथ दिलाई। फिर अध्यक्ष ने आठ सभासदो को शपथ दिलाई। सभासद अजय कुमार और सतनाम गैर हाजिर रहे।
दयालबाग : नगर पंचायत दयालबाग कार्यालय मे एसडीएम सदर श्यामलता आनंद ने अध्यक्ष डॉ. गुर प्यारी को शपथ दिलाई। फिर अध्यक्ष ने दस सभासदो को शपथ दिलाई।
किरावली: मौनी बाबा ग्रामीण स्टेडियम मे एसडीएम अरुण कुमार ने नवनिर्वाचित नगर निगम अध्यक्ष शिवरानी कोशपथ दिलाई। फिर पालिकाध्यक्ष ने सभी 14 सभासदो को शपथ ग्रहण कराई।
फतेहाबाद: लोहिया गार्डन मे एसडीएम सुनील कुमार ने नवनिर्वाचित नगर पचायत अध्यक्ष आशादेवी चक को शपथ ग्रहण कराई। पालिकाध्यक्ष ने इसके बाद 14 सभासदो को शपथग्रहण कराई।
पिनाहट: नगर पंचायत पिनाहट की नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष किशोरी गुप्ता को एसडीएम अरुण कुमार ने शपथ दिलाई। इसके बाद सभी 13 वार्ड सदस्यो को भी शपथ दिलाई।
जगनेर: नगर पंचायत जगनेर मे एसडीएम अभिषेक सिंह ने पंचायत अध्यक्ष प्रदीप गर्ग और सभी 10 सदस्यो को शपथ दिलाई।
सबसे बुजुर्ग चेयरमैन ने ली शपथ
खेरागढ़: नगर पंचायत खेरागढ़ मे प्रदेश की सबसे वृद्ध चेयरमैन शाति देवी को एसडीएम अभिषेक सिह ने शपथ दिलाई। इनके बाद 14 वार्ड सदस्यो ने भी शपथ ग्रहण की।