हत्या और अपहरण के मामलों में अाई गिरावट, आधी आबादी पर बढ़ गई आफत Agra News
सुहागनगरी में महिलाओं के प्रति अपराधों में हुई बढ़ोतरी। मासूमों के साथ घटनाओं में पॉक्सो एक्ट के मुकदमे भी बढ़े।
आगरा, जेएनएन। आधी आबादी कही जाने वाली महिलाओं के खिलाफ सुहागनगरी फीरोजाबाद में आपराधिक वारदातें अंकुश लगने के बजाय बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ जहां हत्या और अपहरण जैसी संगीन वारदातों में कमी आई है, वहीं महिलाओं के प्रति होने वाले दहेज हत्या, चेन स्नेङ्क्षचग, दहेज उत्पीडऩ, शील भंग आदि अपराधों में वृद्धि हुई है। पॉक्सो एक्ट के मामलों में लगातार हो रहीं सजा के बाद भी वारदातों में भी इजाफा हुआ है।
समय बदलने के साथ महिलाओं के सबला बनने और उनके द्वारा पुरूषों की बराबरी करने की बात कही जाती है, लेकिन धरातल पर हकीकत अलग है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता होगा, जिस दिन महिलाओं के खिलाफ वारदातें नहीं होती होंगी। बढ़ते अपराधों की तस्दीक पुलिस विभाग के आंकड़े भी करते हैं। वर्ष 2017 में 198 मुकदमे लिखाए गए थे, जबकि वर्ष 2019 में मुकदमों की संख्या बढ़कर 260 हो गई। नाबालिग लड़कियों के साथ होने वाली दुष्कर्म की घटनाओं के आरोपितों को कड़ी सजा दिलाने के लिए कुछ साल पहले कानून में संशोधन कर पॉस्को एक्ट बनाया गया था, लेकिन इसके बाद भी इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही है। बीते तीन साल में इसका आंकड़ा भी बढ़ता गया। इसी तरह पॉस्को एक्ट के मुकदमें भी बढ़े हैं।
महिला हत्या में आई कमी
बीते दो साल के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो महिलाओं की हत्या की वारदातें वर्ष 2018 की तुलना में 2019 में कम हुई हैं, लेकिन दहेज की मांग को लेकर हुई हत्याओंं की संख्या बढ़ी है।
पिछले तीन साल में अपराधों के तुलनात्मक आंकड़े
अपराध वर्ष 2019 2018 2017
हत्या 25 29 14
बलात्कार 24 51 48
शील भंग 218 123 142
अपहरण 185 292 249
छेडख़ानी 18 57 आठ
दहेज उत्पीडऩ 281 132 182
चेन स्नेचिंग 09 07 02
दहेज हत्या 53 44 42
कुल- 813 756 687
पॉक्सो एक्ट में दर्ज मुकदमे
वर्ष मुकदमे
2017 97
2018 99
2019 115