Move to Jagran APP

मैनपुरी में बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या, कलयुगी मामा ने पार की क्रूरता की हदें

मैनपुरी में बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या। सोमवार दोपहर खेलते समय लापता हो गई थी बालिका। रिश्ते के मामा ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर झाडिय़ों में फेंका शव।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 11 Mar 2020 01:13 PM (IST)Updated: Wed, 11 Mar 2020 01:13 PM (IST)
मैनपुरी में बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या, कलयुगी मामा ने पार की क्रूरता की हदें
मैनपुरी में बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या, कलयुगी मामा ने पार की क्रूरता की हदें

मैनपुरी, जेएनएन। रिश्ते के मामा ने रिश्तों को तार-तार कर दिया। घर के बाहर खेल रही भांजी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और हत्या कर शव झाडिय़ों में फेंक दिया। मंगलवार को शव बरामद होने से सनसनी फैल गई।

loksabha election banner

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव की 10 वर्षीय बालिका सोमवार दोपहर बाद घर के बाहर खेलते वक्त अचानक लापता हो गई। शाम तक बालिका घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश शुरू हुई। रात भर खोजने के बाद पता चला कि सोमवार देर शाम बालिका को उसके रिश्ते के मामा बरनाहल क्षेत्र के नगला मुगरिया निवासी मनोज के साथ देखा गया है।

मनोज को तलाश किया तो वह गायब था। मंगलवार सुबह गांव की महिलाएं शौच के लिए गांव से कुछ दूर विद्यालय के पीछे पहुंची तो झाडिय़ों में बालिका का शव पड़ा मिला। कपड़े खून से सने थे। देखने से ही लग रहा था कि उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।

एसपी अजय कुमार पांडेय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की फील्ड यूनिट ने भी साक्ष्य तलाश किए। बालिका के पिता ने मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर दन्नाहार बेगराम ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ग्रामीणों ने नहीं मनाई होली

बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को होली का त्योहार था। लोग तैयारियों में जुटे थे। तभी बालिका के शव मिलने की सूचना पर गांव में मातम फैल गया। दुखी ग्रामीणों ने होली का त्योहार नहीं मनाया।

चार साल से गांव में रह रहा था आरोपित

आरोपित मनोज राज मिस्त्री है। बालिका के मामा और नाना भी राज मिस्त्री है। चार साल पहले गांव में शुरू हुए विद्यालय, शौचालय और घरों का निर्माण कार्य करने के लिए बालिका के मामा और नाना आरोपित को साथ ले आए थे। तब से वह गांव में रहा रहा था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.