अब आगरा किला में शिशुओं को स्तनपान के लिए मां को नहीं ढूंढना होगा कोना Agra News
सांसद प्रो एसपी सिंह बघेल ने पत्नी मधु बघेल सहित किया उदघाटन।
आगरा, जागरण संवाददाता। सांसद प्रो एसपी सिंह बघेल ने पत्नी मधु बघेल सहित आगरा किला में बेबी फीडिंग रूम का उदघाटन किया। ताजमहल के बाद बेबी फीडिंग रूम वाला देश का दूसरा स्मारक आगरा किला बन गया है। शुक्रवार सुबह हुए फीडिंग रूम के उदघाटन के दौरान अधीक्षण पुरातत्त्वविद वसन्त स्वर्णकार, वरिष्ठ संरक्षण सहायक अमरनाथ गुप्ता मौजूद रहे।
मातृत्व सुख के इन पलों मे कभी-कभी ऐसी स्थितियां ऐसी भी बन जाती थीं कि शर्म के साथ असहज स्थिति का सामना भी करना पड़ता था। सैलानियों को दुधमुंहे बच्चे के साथ आने की स्थिति में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय की योजना के तहत बेबी फीडिंग रूम स्थापित किये जा रहे हैं। अब अगली कड़ी में फतेहपुर सीकरी में भी बेबी फीडिंग रूम बनाया जाएगा। आगरा किला में बेबी फीडिंग रूम में महिलाओं के बैठने के लिए सोफे, सामान रखने के लिए मेजें डाली गई हैं। साथ ही कक्ष में एयर कंडीशनर्स एवं पंखे लगाए गए हैं।