सांसद ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से मांगी शहर के लिए और सड़कें, 15 दिन में होगा निर्णय Agra News
आगरा-जयपुर एनएच-11 पर आगरा से महुअर किरावली दक्षिणी बाइपास तक फोर लेन बनाने की मांग। केंद्रीय मंत्री ने 15 दिन में बैठक बुला निर्णय लेने का आश्वासन दिया।
आगरा, जागरण संवाददाता। फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने मंगलवार को लोकसभा क्षेत्र से जुड़े हुए राजमार्ग और दूसरी सड़कों के निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। सांसद ने
आगरा-जयपुर एनएच-11 पर आगरा से महुअर किरावली दक्षिणी बाइपास तक फोर लेन बनाए जाने की मांग की है। उन्होंने आगरा से फतेहपुर सीकरी-भरतपुर तक फोर लेन को सिक्स लेन करने की मांग की। जिससे देश और विदेश से आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिल सके। सांसद ने आगरा-दिल्ली मार्ग एनएच-2 पर रुनकता से यमुना एक्सप्रेस वे तक प्रस्तावित उत्तरी बाईपास का निर्माण जल्द कराया जाए, जिससे लखनऊ, ग्वालियर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को सुविधा होगी। इनर रिंग रोड का बचा हुआ भाग आगरा-देवरी मार्ग को जल्द कराया जाए। कोट तांतपुर से आगरा- अलीगढ़ चंदौसी मार्ग जो राजमार्ग है। इसका आधा भाग आगरा से अलीगढ़, चंदौसी राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित हो चुका है। शेष भाग आगरा-तांतपुर कोट मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर फोर लेन मार्ग बनाया जाए। आगरा- जगनेर- मासलपुर मार्ग, जिस पर सिविल एंक्लेव का निर्माण हो रहा है और लाल पत्थर भी इस मार्ग से आता है। इसका निर्माण कराया जाए। सांसद ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने 15 दिन के अंदर बैठक बुला निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप