Move to Jagran APP

UP Board 2021: आगरा में तेज होगा क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना को आंदोलन

UP Board 2021 उप मुख्यमंत्री के आगमन पर घेराव व प्रदर्शन की चेतावनी। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर करेंगे सांकेतिक प्रदर्शन। संघर्ष समिति ने रविवार को मामले में कलवारी स्थित हर स्वरूप इंटर कालेज में बैठक की।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 04:55 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 04:55 PM (IST)
UP Board 2021: आगरा में तेज होगा क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना को आंदोलन
उप मुख्यमंत्री के आगमन पर घेराव व प्रदर्शन की चेतावनी।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसको लेकर यूपी बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय संघर्ष समिति ने आंदोलन की रणनीति तैयार की है। इसके अंतर्गत डिप्टी सीएम. डा. दिनेश शर्मा के घेराव के साथ 22 से 25 मार्च तक चार दिन के लिए मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर सांकेतिक धरना दिया जाएगा।

loksabha election banner

संघर्ष समिति ने रविवार को मामले में कलवारी स्थित हर स्वरूप इंटर कालेज में बैठक की। समिति संयोजक व अध्यक्ष डा देवी सिंह नरवार ने बताया कि यूपी बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय आगरा का हक है, इसे हम हर हाल में लेकर रहेंगे। आगरा की और अधिक उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उपमुख्यमंत्री डा दिनेष शर्मा को आगरा में बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय खोलने में सबसे बड़ी बाधा क़रार दिया। अब भी यदि सरकार ने धैर्य की परीक्षा ली, तो हमें निर्णायक आंदोलन चलाने का निर्णय लेना होगा।

उप मुख्यमंत्री का करेंगे घेराव

कोआर्डिनेटर चौ. सत्यवीर सिंह रावत ने उपमुख्यमंत्री व माध्यमिक शिक्षा मंत्री डा दिनेष शर्मा का विरोध करने व आगरा आगमन पर उनके घेराव का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। निर्णय लिया गया कि आगरा प्रवास के दौरान उपमुख्यमंत्री का घेराव कर विरोध में काले झंडे दिखाए जाएंगे। वहीं 22 से 25 मार्च तक चार दिन तक संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर दोपहर 12 से तीसरे पहर पांच बजे तक सांकेतिक धरना दिया जाएगा। साथ में बैठक में क्षेत्रीय कार्यालय के लिए प्रस्तावित 15 जिलों आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, फर्रूखाबाद, औरेया, कन्नौज, इटावा, झांसी, ललितपुर, जालौन (उरई) में।  

आगरा में माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय की आवश्यकता: औचित्य, प्रयास एवं सुझाव’’ विषय पर परिचर्चा, संगोष्ठी आयोजित की जाएंगी। 18 मार्च को मथुरा से इसकी शुरुआत होगी। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष सत्यवीर सिंह, डा एसपी वर्मा, डा कुंजिल सिंह, जय सिंह कुशवाह, डा वीरेश यादव आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री डा. योगेंद्र सिंह ने किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.