Move to Jagran APP

तिरंगी रोशनी में नहा उठे स्‍मारक, काश हर रात हो ऐसा, तो आगरा में बढ़ जाए नाइट टूरिज्म

आगरा किला एत्माद्दौला अकबर के मकबरे पंच महल को किया गया रोशन। स्मारकों पर तिरंगी रोशनी देखकर राहगीर करते रहे फोटोग्राफी। ताजमहल तथा अन्‍य दूसरे सफेद संगमरमरों की इमारतों पर नहीं डाली गई रोशनी। देश में 100 करोड़ वीं वैक्‍सीन लगने के उपलक्ष्‍य में किया जा रहा है ऐसा।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 14 Oct 2021 01:48 PM (IST)Updated: Thu, 14 Oct 2021 01:48 PM (IST)
तिरंगी रोशनी में नहा उठे स्‍मारक, काश हर रात हो ऐसा, तो आगरा में बढ़ जाए नाइट टूरिज्म
तिरंगी रोशनी में नहाया हुआ आगरा में एत्‍माद्दौला स्‍मारक।

आगरा, जागरण संवाददाता। अद्भुत, नयनाभिराम, अविस्मरणीय। ताजनगरी में बुधवार को स्मारकों पर तिरंगी रोशनी डाली गई तो उसे देख लोगों के मुंह से यही शब्द निकले। आगरा किला के अमर सिंह गेट, एत्माद्दौला के यमुना किनारा स्थित गेट और अकबर के मकबरे के प्रवेश द्वार को तिरंगी रोशनी में आलौकित देखकर राहगीर भी ठहर गए। इस नजारे की तस्वीरें अपने मोबाइल में कैद करने लगे। काश, हर रात ऐसा हो जाए तो आगरा में नाइट टूरिज्म के ख्वाब को पंख लग सकते हैं।

loksabha election banner

देश में कोरोना वैक्सीन की 100 करोड़ वीं डोज लगने पर जश्न की तैयारी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने की है। संस्कृति मंत्रालय से अनुमति प्राप्त करने के बाद डेढ़ वर्ष से दिन-रात अनथक सेवा में जुटे कोरोना वारियर्स के सम्मान में देशभर से 100 स्मारकों को तिरंगी रोशनी में रोशन किया जाना है। एएसआइ के आगरा सर्किल के छह स्मारक इसके लिए चुने गए हैं। इनमें आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, अकबर का मकबरा (सिकंदरा), एत्माद्दौला और मथुरा के गोविंद देव मंदिर और मदन मोहन मंदिर शामिल हैं। बुधवार को एएसआइ ने आगरा किला के अमर सिंह गेट, अकबर के मकबरे के प्रवेश द्वार, फतेहपुर सीकरी स्थित पंच महल और एत्माद्दौला के यमुना किनारा की तरफ स्थित गेट को तिरंगी रोशनी में रोशन करने का ट्रायल किया। स्मारकों पर तिरंगी रोशनी डाली गई तो लोग इस मोहक नजारे को देख वाह-वाह कर उठे। एएसआइ के माल रोड स्थित सर्किल आफिस पर भी तिरंगी रोशनी डाली गई। एएसआइ के अधिकारी ने बताया कि स्मारकों को रोशन करने का ट्रायल किया गया है। जिस दिन 100 करोड़ वीं वैक्सीन लगेगी, उस दिन पूरी रात स्मारकों को तिरंगी रोशनी में रोशन किया जाएगा।

एत्माद्दौला ने मोहा मन

एएसआइ ने एत्माद्दौला के यमुना किनारा की तरफ स्थित रेड सैंड स्टोन से बने गेट पर रोशनी डाली। तिरंगी रोशनी में रोशन हुए गेट का अक्श यमुना में नजर आया तो उसे देख लोग वाह-वाह कर उठे। यमुना किनारा रोड से गुजरते लोग एत्माद्दौला व्यू प्वाइंट पर रुककर इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद करते रहे।

सफेद संगमरमर के स्मारकों से बनाई दूरी

एएसआइ ने स्मारकों पर तिरंगी रोशनी के ट्रायल में सफेद संगमरमर से बने स्मारकों से दूरी बनाए रखी। रेड सैंड स्टोन से बने स्मारकों पर ही तिरंगी रोशनी डाली गई। एएसआइ ने कम तीव्रता वाली एलईडी लाइटों का इस्तेमाल स्मारकों को रोशन करने में किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.