Move to Jagran APP

Misdeed Case in Agra: आगरा में टाफी खिलाकर मासूम को जाल में फंसाया फिर की घिनौनी हरकत, आरोपित नाबालिग गिरफ्तार

Misdeed Case in Agra एत्मादपुर थाना क्षेत्र की घटना मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया। गांव का मजदूर परिवार रविवार को खेत पर गेहूं की फसल काटने को गया था। पांच वर्ष की बालिका भी उनके साथ थी। शाम को वह सबसे पहले अपने घर पहुंच गई।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 15 Mar 2021 02:21 PM (IST)Updated: Mon, 15 Mar 2021 02:21 PM (IST)
Misdeed Case in Agra: आगरा में टाफी खिलाकर मासूम को जाल में फंसाया फिर की घिनौनी हरकत, आरोपित नाबालिग गिरफ्तार
एत्मादपुर थाना क्षेत्र की घटना, मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया।

आगरा, जागरण संवाददाता। एत्मादपुर क्षेत्र में गांव के ही एक नाबालिग ने मासूम को टाफी खिलाकर जाल में फंसा लिया।कमरे में ले जाकर उससे घिनौनी हरकत की। इसके बाद भाग गया। रविवार आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। देर रात उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

एत्मादपुर के एक गांव का मजदूर परिवार रविवार को खेत पर गेहूं की फसल काटने को गया था।पांच वर्ष की बालिका भी उनके साथ थी। शाम को वह सबसे पहले अपने घर पहुंच गई। घर में उसकी दृष्टिहीन दादी भी थी।देर शाम गांव का ही नाबालिग उसके घर पहुंच गया। टाफी खिलाने का बहाना बनाकर वह मासूम को कमरे में ले गया। इसके बाद कमरे का गेट अंदर से बंद कर लिया और मासूम से घिनौनी हरकत की।स्वजन के पहुंचने से पहले ही आरोपित घर से भाग गया। मां के घर पहुंचने पर बच्ची ने उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद माता-पिता उसे लेकर रात में एत्मादपुर थाने पहुंच गए। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया।इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया।आरोपित नाबालिग के खिलाफ पाक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। देर रात आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.