Move to Jagran APP

आगरा में महिला दारोगा से अभद्रता, बेटी के गाल पर भी जड़ दिया थप्‍पड़

ट्रांस यमुना कालोनी का है मामला। महिला दारोगा की बेटी को महिला ने मारा था थप्पड़। पुलिस ने महिला को पकड़ा माफी मांगने पर त्‍योहार को देख छोड़ा। एक्टिवा को निकलने की जगह न देने पर शुरू हुआ था विवाद।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 14 Nov 2020 10:15 AM (IST)Updated: Sat, 14 Nov 2020 10:15 AM (IST)
आगरा में शुक्रवार देर रात एक महिला सब इंस्‍पेक्‍टर से अभद्रता हुई। प्रतीकात्‍मक फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। एत्माद्​दौला क्षेत्र में शुक्रवार रात को एक महिला ने महिला दारोगा से अभद्रता कर दी। उनकी बेटी को थप्पड़ भी मार दिया। पुलिस देर रात महिला को पकड़कर थाने ले आई। महिला और उसके परिवार के माफी मांगने पर महिला दारेागा ने कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया।

loksabha election banner

एत्माद्​दौला थाने में तैनात महिला दारोगा रितु राणा की एंटी रोमियाे स्क्वाड पर ड्यूटी चल रही है। शुक्रवार को इंस्पेक्टर एत्माद्​दौला ने उनको सादा कपड़ों में ट्रांस यमुना कालोनी में ड्यूटी पर लगाया था। रितु ने बताया कि ड्यूटी के बाद वे रात 11 बजे सादा कपड़ों में ही अपनी बेटी के साथ ट्रांस यमुना कालोनी गई थीं। बाजार में एक बाइक का एक्सीडेंट हो गया था। वे एक्टिवा पर बेटी को छोड़कर बाइक सवार को पकड़ने के लिए चली गईं। वहां चौकी प्रभारी ट्रांस यमुना और अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। वे उनसे बात कर रही थीं। तभी एक्टिवा लेकर खड़ी बेटी उनके पास आ रही थी। बेटी ने आगे खड़े बाइक सवार से साइड देने को कहा। तभी पास में खड़ी एक महिला उससे भिड़ गई। कहने लगी तुझे बहुत जल्दी है। महिला दारोगा की बेटी ने तमीज से बात करने काे कहा तो महिला ने उसके गाल पर थप्पड़ मार दिया। इतने में महिला दारोगा वहां पहुंच गई। महिला ने उनसे भी अभद्रता कर दी। महिला दारोगा ने इसकी शिकायत इंस्पेक्टर एत्मािद्​दौला से की। इसके बाद पुलिसकर्मी आरोपित महिला को थाने ले गए। सीओ छत्ता राजीव कुमार भी थाने पहुंच गए। उधर, महिला का दिव्यांग पति और बेटी भी थाने आ गए। दोनों महिला दारोगा से माफी मांगने लगे। आरोपित महिला ने भी अपनी गलती का अहसास कर माफी मांगी। महिला दारोगा का कहना है कि उनके गलती का अहसास करने पर उन्होंने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इंस्पेक्टर एत्माद्​दौला विनोद कुमार का कहना है कि महिला दारोगा से अभद्रता का मामला सामने आया था। महिला दारोगा ने बाद में कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया। इसलिए महिला को हिदायत देकर देर रात छोड़ दिया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.