फतेहपुर सीकरी में हंसपुरा माइनर टूटी, कई बीघा फसल जलमग्न
किसानों में रोष भाजपा नेता ने मौके पर पहुंच देखे हालात किसानों ने नहर विभाग के अधिकारियों व ठैकेदारों पर लगाए पैसा हड़पने के आरोप
जागरण टीम, आगरा। फतेहपुर सीकरी नहर से निकली हंसपुरा माइनर गांव बदरपुर के पास पानी के दबाव व सफाई न होने के कारण टूट गई। इससे कई बीघा फसल जलमग्न हो गई। इसकी वजह से किसानों में रोष व्याप्त हो रहा है।
किसानों ने नहर विभाग के अधिकारियों व ठेकेदारों पर सफाई का पैसा हड़पने और जनप्रतिनिधियों पर उदासीन बने रहने का आरोप लगाया है। पीड़ित किसान ओम प्रकाश शर्मा, सुरेश, राजेंद्र, राजवीर सिंह, पदम सिंह, विमला देवी, पुष्पा देवी, सुधा देवी समेत कई किसानों के खेत जलमग्न हो गए। किसानों का कहना है कि शुक्रवार शाम अधिशासी अभियंता नहर विभाग को माइनर की स्थिति व टूटने की आशंका जता दी थी, लेकिन अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया। इसकी वजह से उनका नुकसान हो गया। माइनर टूटने की सूचना पर भाजपा नेता चौधरी डा. रामेश्वर सिंह ने मौका मुआयना कर हालात देखे। मुख्यमंत्री से मिलकर कराएंगे बटेश्वर का विकास
जागरण टीम, आगरा। भाजपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान रविवार को गांव बिठौली, बटेश्वर, नरहौली गांव में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि बटेश्वर धार्मिक नगरी होने के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी बाजपेयी का गांव भी है, लेकिन बटेश्वर विकास के नाम पर पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर बटेश्वर में रुके विकास कार्य को शुरू कराया जाएगा। यहां ग्रामीणों ने उनका फूलमाला व चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। विजय सिंह, रामसरन परिहार, उत्तम पंडित, रामब्रज परिहार, आकाश कुशवाह, भोलासिंह आदि मौजूद रहे। भाजपा ने किया ब्राह्माणों का उत्पीड़न: मधुसूदन
जागरण टीम, आगरा। पूर्वाचल से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक भाजपा ने ब्राह्माण समाज का उत्पीड़न किया है। समाज के लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ब्राह्माणों को सम्मान मिलेगा और इसके लिए परिवर्तन जरूरी है। यह विचार मुहल्ला ताल में रविवार को आयोजित सपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में जिलाध्यक्ष पंडित मधुसूदन शर्मा ने व्यक्त किए। इससे पूर्व आयोजक राजेश शर्मा ने प्रदेश सचिव अवनींद्र यादव, राजपाल यादव को साफा बाधा और शाल ओढ़ाया। अनिल कुमार वर्मा, मुकेश शर्मा, बंटी गौतम, अशोक गातम, कुलदीप शर्मा, भारत यादव, पवन समाधिया मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन किशन यादव ने किया।