Move to Jagran APP

कीठम झील में विदेशी मेहमान परिंदों का किया जा रहा शिकार

लोहे के तारों का जाल बिछाकर शिकारी पकड़ रहे पक्षी, निरीक्षण को पहुंची टीम, तार में फंसी मिली पेलिकन

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 08:00 AM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 08:00 AM (IST)
कीठम झील में विदेशी मेहमान परिंदों का किया जा रहा शिकार
कीठम झील में विदेशी मेहमान परिंदों का किया जा रहा शिकार

आगरा, जागरण संवाददाता। कीठम झील में मेहमान प¨रदों का शिकार किया जा रहा है। जाल बिछाकर शिकारी विदेशी पक्षी पकड़ रहे हैं। बुधवार को सूर सरोवर पक्षी विहार पहुंची जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम को तार में पक्षी फंसा मिला। इसके बाद खलबली मच गई। नाव से झील में उतरी टीम ने पक्षी को तार से छुड़ाया।

loksabha election banner

कीठम स्थित सूर सरोवर पक्षी विहार में दोपहर में जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की उत्तरी क्षेत्र स्थित सेंटर की इंचार्ज डॉ. अर्चना बहुगुणा और डॉ. संजय पोनेकर की टीम व्यवस्थाएं जांचने पहुंची। पांच घंटे से भी अधिक समय तक पक्षी विहार में रही टीम ने यहां कैंटीन से लेकर अन्य स्थानों का दौरा किया। इसी बीच एक पेलिकन पक्षी को झील में लोहे के तार में फंसा देखा। टीम के सदस्य नाव से झील के पानी में पहुंचे तो सन्न रह गए। शिकारियों ने पक्षी पकड़ने को तारों का जाल बिछा रखा था। जाल हटाकर पक्षी को छुड़ाया गया। डॉ. अर्चना ने बताया कि यहां पक्षियों का शिकार किया जा रहा है। टीम गुरुवार को भी निरीक्षण करेगी।

कम मिले मेहमान पक्षी

पक्षी विहार में टीम को पक्षियों की संख्या काफी कम मिली। उनका कहना है कि पक्षी कम हैं, इसके कई कारण हो सकते हैं। झील का पानी कुछ काला लग रहा है। पानी का सैंपल लिया गया है, उसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि यहां पिंटेल, बार हेडेड गूज, ग्लोसी आइबिस और पेलिकन पक्षी ही दिखाई दिए। जगह-जगह मिली गंदगी

डॉ. अर्चना बहुगुणा ने बताया कि पक्षी विहार की कैंटीन तो ठीक थी, लेकिन जगह-जगह गंदगी मिली। प्लास्टिक की बोतल भी इधर-उधर फेंकी गई थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.