Mathura News: कमरे में सिपाही का शव मिलने से खलबली, शरीर पर चोट के निशान, पिता बोले- बेटे की हुई हत्या
Mathura News सिपाही का शव मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सिपाही के पिता ने हत्या के आरोप लगाए हैं सिपाही के शरीर पर थे चोट के निशान मुंह और नाक से बह रहा था खून।
आगरा, जागरण टीम। मथुरा के थाना नौहझील में तैनात एक सिपाही का शव उनके कमरे में बुधवार की सुबह पंखे से लटका मिला। सिपाही के हाथ और पैर पर चोट के निशान हैं। मुंह और नाक से भी खून बह रहा था।
हत्याकर शव लटकाने का आरोप
सिपाही के स्वजन ने हत्या कर शव लटकाने की आरोप लगाया है। दो सदस्यीय चिकित्सक के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। मेरठ जिले के थाना बहसूमा क्षेत्र के गांव बरावली निवासी आशीष कुमार (25) थाना नौहझील में सिपाही थे।
किराए पर रहते थे विपिन कुमार पाठक
वह कस्बा स्थित केनरा बैंक के पीछे विपिन कुमार पाठक के आवास में किराए पर रहते थे। साथी सिपाही रोहित धनगर भी इसी मकान में अलग किराए पर रहते हैं। भोर में सिपाही आशीष कुमार का शव कमरे में पंखे से लटका था। उनके शरीर पर चोट के निशान थे। नाक और मुंह से भी खून बह रहा था।
पिता ने कहा खुदकुशी नहीं कर सकता बेटा
मृतक सिपाही के पिता रविंद्र कुमार ने बताया, उनके बेटे ने खुदकुशी नहीं की है। उनकी हत्या की गई है। उन्होंने बताया, वह गांव में मकान का निर्माण करा रहे हैं। इसको लेकर दो दिन पहले ही उनकी आशीष से बात हुई थी।
विवाह की चल रही थी बात
आशीष अपने घर में सबसे छोटा है। उसके विवाह की भी बात चल रही थी। उन्होंने बताया कि, वह गांव में ही टेलर हैं। आशीष 2020 बैच के सिपाही थे और थाना नौहझील में मई 2021 से तैनात थे।
एसपी देहात श्रीश्चंद्र ने बताया, शरीर पर चोट के कोई ऐसे निशान नहीं हैं, जिससे सिपाही की मौत हो सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
Agra News: अनुसूचित जाति की युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, जबरन शादी कराई, भाजपा नेता पर मुकदमा