Move to Jagran APP

धनतेरस पर धनवर्षा, 500 करोड़ का कारोबार, कारोबारी खुश

आगरा जागरण संवाददाता। धनतेरस पर शुक्रवार को ऐसी चमक बिखरी कि कई महीनों से सुस्त चल रहे सरा

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Oct 2019 10:00 AM (IST)Updated: Tue, 29 Oct 2019 06:24 AM (IST)
धनतेरस पर धनवर्षा, 500 करोड़ का कारोबार, कारोबारी खुश
धनतेरस पर धनवर्षा, 500 करोड़ का कारोबार, कारोबारी खुश

आगरा, जागरण संवाददाता। धनतेरस पर शुक्रवार को ऐसी चमक बिखरी कि कई महीनों से सुस्त चल रहे सराफा व्यापार में तेजी आ गई। सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के, डायमंड ज्वैलरी की खूब बिक्री हुई। इलेक्ट्रोनिक्स और नई गाड़ियों के भी खरीदार शोरूमों पर जमे रहे। सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में ही लगभग 500 करोड़ से ज्यादा के कारोबार का अनुमान है। 200 करोड़ के व्यापार के साथ सराफा बाजार नंबर वन

loksabha election banner

धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण और सिक्कों की सबसे ज्यादा खरीद हुई। लोगों ने हॉलमार्क वाले बिस्किट और ब्रिक भी खरीदे। शाम होते-होते बाजार में लाइट वेट वाले सिक्के खत्म होने की नौबत आ गई। सबसे ज्यादा मांग चांदी के पांच से लेकर दस ग्राम व सोने में एक से 10 ग्राम के सिक्कों की रही। सोने का दस ग्राम का हॉलमार्क वाला सिक्का 39 हजार रुपये व चांदी का दस ग्राम का सिक्का 500 रुपये का बिका। शहर में ज्वेलरी के 20 बडे़ शोरूम और करीब 300 छोटी दुकानों पर सुबह से लोगों की भीड़ रही। अधिकांश मध्यम वर्गीय लोगों ने ब्रांडेड की जगह अपने भरोसे वाले ज्वेलर्स से खरीदारी की। धनतेरस पर सहालग का भी असर दिखाई दिया। जिन लोगों के यहां शादियां हैं, उन्होंने भी आभूषण खरीदे। एमजी रोड स्थित ज्वेलरी शोरूम और किनारी बाजार में सराफा व्यापारियों के यहां भीड़ लगी रही। सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक धनतेरस पर करीब 200 करोड़ का व्यापार हुआ है। आगरा सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल का कहना है कि बाजार में रौनक रही। सिक्कों की डिमांड सबसे ज्यादा थी। लोगों ने सहालग के चलते आभूषणों की भी खरीदारी की। दो और चार पहिया वाहन बाजार

धनतेरस पर सराफा बाजार के बाद ऑटोमोबाइल सेक्टर में रौनक रही। चार पहिया वाहनों के शहर में 20 शोरूम में हैं। सभी शोरूमों पर लोग गाड़ियों की डिलीवरी लेने सुबह से पहुंचने लगे। डीलरों के मुताबिक धनतेरस पर करीब एक हजार चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई। इसी तरह दुपहिया वाहन शोरूमों पर सुबह से लेकर देर रात तक गाड़ियां निकलती रहीं। जिन लोगों की पहले से बुकिंग थी, वो आराम से शोरूम में पहुंचे। जिनको नगद या किस्तों पर वाहन खरीदने थे वो जल्दी पहुंचे। लोन की आसान प्रक्रिया के चलते लोगों को सुविधा हुई। यही कारण है कि दुपहिया वाहनों की बिक्री अच्छी हुई। कारोबारियों के मुताबिक 900 से अधिक कारें, 300 व्यवसायिक वाहन व करीब आठ हजार दुपहिया वाहनों की बिक्री हुई। अनुमान के मुताबिक 120 करोड़ का व्यापार हुआ। इलेक्ट्रोनिक्स बाजार में भी बूम

सराफा और ऑटोमोबाइल के बाद इलेक्ट्रोनिक्स बाजार खास रहा। ऑनलाइन की मार के बाद अंतिम समय पर इस बाजार में भी ग्राहकों की भीड़ दिखाई दी। संजय प्लेस, सदर, कमला नगर, एमजी रोड, चर्च रोड, शाहगंज स्थित इलेक्ट्रोनिक शोरूम में दोपहर बाद लोगों का आना शुरू हुआ और देर रात तक भीड़ रही। सबसे ज्यादा जोर एलईडी, स्मार्ट टीवी पर रहा। इसके अलावा लोगों ने अपनी सुविधा और अन्य जरूरतों के हिसाब से माइक्रोवेव, वॉशिंग मशीन, फ्रिज, कंप्यूटर, लैपटॉप, म्यूजिक सिस्टम के साथ अन्य प्रोडक्ट की खरीदारी की। खूब खनके बर्तन

धनतेरस पर बर्तन बाजार में भी खूब खनक सुनाई दी। बर्तनों की दुकानों पर दोपहर से लेकर देररात तक भीड़ रही। कसेरट बाजार, शाहगंज, चर्च रोड, साकेत माल, रामबाग, कमला नगर में बर्तनों की दुकानों पर लोगों ने घर की जरूरत के हिसाब से बर्तन खरीदे। स्टील के साथ तांबे की बर्तनों की भी खूब खरीदारी हुई। लोगों ने क्रॉकरी भी खरीदी। बर्तन कारोबारी संभव जैन ने बताया कि धनतेरस पर अच्छी बिक्री हुई। लोगों ने हर रेंज का सामान पसंद किया। दिन रहा शांत, शाम को उमड़ी भीड़

धनतेरस पर सुबह से ही व्यापारियों को ग्राहकों के आने उम्मीद थी। ग्राहक आए, लेकिन दिनभर इंतजार कराने के बाद। बिक्री की उम्मीद में बाजार सुबह जल्दी खुल गए, लेकिन खरीदारी का सिलसिला शाम तक रफ्तार पकड़ पाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.