सितंबर में रेलवे लेगा मेगा ब्लॉक, जानिए कौन सी 23 ट्रेनें रहेंगी रद Agra News
दिल्ली-फरीदाबाद के बीच बल्लभगढ़ में चौथी लाइन का काम होगा शुरू। एक से नौ सितंबर तक अलग-अलग तिथि में निरस्त रहेंगी ट्रेनें।
आगरा, जागरण संवाददाता। सितंबर के पहले सप्ताह में ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री अपनी ट्रेनों की स्थिति को देख लें। दिल्ली से फरीदाबाद के बीच में चौथी लाइन का काम शुरू होने के कारण नौ दिन का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण करीब दो दर्जन ट्रेनें अलग-अलग तिथि को निरस्त रहेंगी। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
दिल्ली से फरीदाबाद के बीच में बल्लभगढ़ पर तीसरी लाइन का काम पूरा हो गया है। अब चौथी लाइन का काम नौ सितंबर तक शुरू होने वाला है। इसके लिए रेलवे मेगा ब्लॉक लेगा। इसमें आगरा होकर गुजरने वाली 23 ट्रेन अलग-अलग तारीख को निरस्त होगी। रेलवे ने निरस्त ट्रेनों की सूची जारी कर दी है। ट्रेनों के निरस्तीकरण के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पहले ही बारिश और कई राज्यों में बाढ़ के कारण टे्रनें लेट चल रही हैं।
यह ट्रेनें रहेंगी रद्द
ट्रेन नाम व नंबर - निरस्त तिथि
- केरला एक्सप्रेस 12625 - 1, 3, 4, 5, 6 सितंबर
- कोंगो एक्सप्रेस 12647 - एक सितंबर
- केरला एक्सप्रेस 12626 - 4, 6, 7, 8, 9 सितंबर
- कोंगो एक्सप्रेस 12648 - चार सितंबर
- दुरंतो एक्सप्रेस 12269 - छह सितंबर
- स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 12643- तीन सितंबर
- त्रिकुल एक्सप्रेस 12641 - चार सितंबर
- देहरादून एक्सप्रेस 12687 - चार सितंबर
- हमसफर एक्सप्रेस 22705 - तीन सितंबर
- श्रीगंगानगर नांदेड 12486 - तीन सिंतबर
- त्रिकुल एक्सप्रेस 12642 - सात सितंबर
- देहरादून एक्सप्रेस 12688 - नौ सितंबर
- हमसफर एक्स. 22706 - छह सितंबर
- दुरंतो एक्स. 12270 - सात सितंबर
- कर्नाटक एक्स. 12628 - सात सितंबर
- एपी एसी एक्स. 22416 - आठ सितंबर
- ऊना हिमाचल एक्स. 22458 - पांच सितंबर
- एपी एसी एक्स. 22415- छह सितंबर
- नांदेड श्रीगंगानगर 12485 - पांच सितंबर