Move to Jagran APP

Literacy Campaign: साक्षरता अभियान की खुली पोल, आगरा में पंचायत चुनाव में जीतकर आए कई निरक्षर जनप्रतिनिधि

आगरा में प्रधान ही नहीं आठ जिला पंचायत सदस्य भी निरक्षर हैं। इनमें अधिकांश महिला सदस्य हैं। अब इन्हीं के हाथों में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की कमान होगी। चुनिंदा जनप्रतिनिधि ही स्नातक या परास्नातक कक्षा पास हैं।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 08 May 2021 10:41 AM (IST)Updated: Sat, 08 May 2021 10:41 AM (IST)
Literacy Campaign: साक्षरता अभियान की खुली पोल, आगरा में पंचायत चुनाव में जीतकर आए कई निरक्षर जनप्रतिनिधि
इस बार आगरा में पंचायत चुनाव में कई निरक्षर प्रत्‍याशी चुने गए हैं। प्रतीकात्‍मक फोटो

आगरा, राजीव शर्मा। आजादी के 74 साल बाद भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में निरक्षर जनप्रतिनिधियों की भरमार है। प्रधान ही नहीं, आठ जिला पंचायत सदस्य भी निरक्षर हैं। इनमें अधिकांश महिला सदस्य हैं। अब इन्हीं के हाथों में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की कमान होगी। चुनिंदा जनप्रतिनिधि ही स्नातक या परास्नातक पास हैं।

loksabha election banner

जिले में जिला पंचायत सदस्य के 51 पद हैं।इन पदों पर हाल ही में चुने गए सदस्यों में 5 परास्नातक, 8 स्नातक, 8 इंटरमीडिएट, 11 हाईस्कूल, 6 जूनियर हाईस्कूल, 4 प्राइमरी, 8 निरक्षर व एक अन्य है। इसके साथ ही अकोला ब्लाक की ग्राम पंचायत सिरौली की प्रधान गुड़िया, बसैया बोबला प्रधान मुनेश देवी, बसैरी चाहर प्रधान उदय सिंह, बसैया जोतराज प्रधान संगीता देवी, बिचपुरी ब्लाक के बमरौली अहीर प्रधान इंद्रावती, बरौली अहीर ब्लाक की नैनाना जाट प्रधान मीरा देवी, रोहता प्रधान मुन्नी, ककुआ प्रधान भूदेवी, भहाई प्रधान आशा, देवरी प्रधान महाराज सिंह, बिसैरा कलां प्रधान कलावती, खेरागढ़ ब्लाक के डांडा प्रधान दुर्गेश, सालनगर प्रधान कैलाशी, चीत प्रधान बनिया, औरगपुर प्रधान मुन्नी, लालपुर प्रधान लीला देवी। फतेहाबाद ब्लाक के बगमपुर प्रधान कोमल सिंह, जरारी प्रधान पूनम, फतेहाबाद देहात प्रधान सावित्री देवी, रामगढ़ प्रधान लक्ष्मी देवी। जैतपुर ब्लाक की महुआशाला प्रधान कपूरी देवी, शाहपुर गूजर प्रधान सुनीता देवी भी निरक्षर हैं। शतप्रतिशत साक्षरता का दावा करने वाले सिस्टम में अब ये तमाम निरक्षर प्रतिनिधि शामिल होंगे। जिले में क्षेत्र पंचायत के भी तमाम निरक्षर सदस्य नवनिर्वाचित हुए हैं। चुने गए कुछ ही सदस्य उच्च शिक्षा ग्रहण किए हुए हैं।

ये जिला पंचायत सदस्य हैं निरक्षर

वार्ड नंबर सदस्य

05. हेमलता

10. विरमा देवी

12. रामरती

13. विमलेश देवी

24. रेखा चाहर

26. सावित्री देवी

27. मिथिलेश

45. रामऔतार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.