Move to Jagran APP

Tiranga Sankalp Yatra: आगरा में बोले मनीष सिसौदिया, विज्ञापन के दम पर चल रही है यूपी में सरकार

Tiranga Sankalp Yatra उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि आगरा के बाद नोयडा और 14 सितंबर को अयोध्या में तिरंगा संकल्प यात्रा निकलेगी। इसके बाद प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा संकल्प यात्रा निकाली जाएगी।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 29 Aug 2021 03:10 PM (IST)Updated: Sun, 29 Aug 2021 03:10 PM (IST)
Tiranga Sankalp Yatra: आगरा में बोले मनीष सिसौदिया, विज्ञापन के दम पर चल रही है यूपी में सरकार
आप नेता मनीष सिसौदिया और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह।

आगरा, जागरण संवाददाता। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसौदिया ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कहा है कि यूपी की सरकार विज्ञापन के दम पर चल रही है। यहां न तो बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल पा रही है और न ही लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल रही है। आजादी के 75 साल बाद भी यूपी में ऐसी सरकार है, जो शर्मशार करने वाली है। ये ऐसी सरकार है जो अपने स्कूलों की दशा तक विपक्षी दलों को नहीं दिखाना चाहती। आम आदमी पार्टी जाति-धर्म की राजनीति नहीं करेगी। सभी को शिक्षा, चिकित्सा, सुरक्षा और रोजगार देगी।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि आगरा के बाद नोयडा और 14 सितंबर को अयोध्या में तिरंगा संकल्प यात्रा निकलेगी। इसके बाद प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें लोगों को भाजपा और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रवाद के बीच अंतर को समझाया जाएगा। बता दें  कि तिरंगा संकल्प यात्रा जीआईसी मैदान से शुरू होकर यहां से एमजी रोड, सुभाष पार्क, धाकरान, सदर भट्टी होते हुए बिजलीघर स्थित आंबेडकर पार्क पर यात्रा समाप्त होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.