Move to Jagran APP

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में MP के तीन पुलिसकर्मियों समेत पांच की मौत, फरार किशोरी को पकड़ने जा रही थी टीम

टीकमगढ़ के थाना बुड़ेरा पुलिस आरोपितों के रिश्तेदार को लेकर हरियाणा के बहादुर गढ़ में दबिश को जा रही थी। घायलों को अग्रवाल लाइफ लाइन औरंगाबाद में भर्ती कराया गया है। यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 80 के समीप बोलेरो डिवाइडर से सुबह करीब चार बजे टकरा गई।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 08:41 AM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 01:13 PM (IST)
यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में MP के तीन पुलिसकर्मियों समेत पांच की मौत, फरार किशोरी को पकड़ने जा रही थी टीम
यमुना एक्‍सप्रेस वे पर दुर्घटनाग्रस्‍त मप्र पुलिस की बोलेरो।

आगरा, जागरण टीम। ठंड और कोहरे की दस्तक के साथ ही यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बार फिर हादसों का सफर शुरू हो चुका है। शुक्रवार तड़के यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरीर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बोलेरो गाड़ी की डिवाइडर से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। इसमें मध्य प्रदेश पुलिस के तीन जवान, एक महिला और ड्राइवर शामिल है। मध्य प्रदेश पुलिस की ये टीम युवक से फरार एक किशोरी को बरामद करने के लिए हरियाणा के बहादुरगढ़ जा रही थी।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार होने वाले तीनों पुलिसकर्मी मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ अंतर्गत थाना बुड़ेरा  के जवान थे। तीनों पुलिसकर्मी फरार युवक के रिश्तेदार को लेकर हरियाणा के बहादुरगढ़ में दबिश देने जा रही थी। इसी दौरान यमुना एक्सप्रेस-वे पर ये हादसा हुआ। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को अग्रवाल लाइफ लाइन औरंगाबाद में भर्ती कराया गया है।

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के थाना बुडेरा क्षेत्र से एक किशोरी को पिंटू नामक युवक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था। थाना बुडेरा पुलिस को युवक की लोकेशन हरियाणा के बहादुरगढ़ में मिली थी। युवक को गिरफ्तार कर किशोरी की बरामदगी करने के लिए थाना बुडेरा में तैनात हेड कांस्टेबल भवानी प्रसाद कांस्टेबल रतिराम, कमलेन्द्र यादव, महिला कांस्टेबल हीरा देवी आरोपित युवक की बहन प्रीति उसके पति धर्मेंद्र निवासी ललितपुर, सुरक्षा समिति के सदस्य रवि को लेकर बोलेरो से बहादुरगढ़ के लिए जा रहे थे।

चालक जगदीश बोलेरो को चला रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 80 के समीप बोलेरो डिवाइडर से सुबह करीब चार बजे टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में हेड कांस्टेबल भवानी प्रसाद महिला कांस्टेबल हीरादेवी समेत चार लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में चालक जगदीश और सुरक्षा समिति सदस्य रवि भी शामिल हैं। कांस्टेबल रतिराम और कमलेंद्र की हालत गंभीर थी। कांस्टेबल रतिराम, महिला प्रीति और उसके पति धर्मेंद्र का उपचार औरंगाबाद स्थित अग्रवाल लाइफ़ लाइन में चल रहा है। करीब एक घंटे तक घायल बोलेरो में फंसे रहे। उपचार के दौरान सिपाही कमलेंद्र ने भी सुबह लगभग नौ बजे दम तोड़ दिया।  एसपी ग्रमीण श्रीश्चन्द्र ने हादसे में पांच लोगों के मरने की पुष्टि की है। चालक जगदीश, प्राइवेट वाहन चालक था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.