Move to Jagran APP

Triple Talaq: प्यार किया, कोर्ट मैरिज की फिर दे दिया तलाक, शौहर दूसरे निकाह की ताक में

Triple Talaq तलाक देकर गायब हुआ शौहर बीवी के गुमशुदगी की तहरीर देने पर था लौटा। शौहर का निकाह रुकवाने को पुलिस से लगाई गुहार। मामला अहमदाबाद की रहने वाली महिला का है। पति से अलग होने के बाद वह अपने बेटे को पांच साल पहले आगरा आ गयी।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 20 Nov 2020 12:02 PM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2020 12:02 PM (IST)
Triple Talaq: प्यार किया, कोर्ट मैरिज की फिर दे दिया तलाक, शौहर दूसरे निकाह की ताक में
शौहर के दूसरा निकाह करने की जानकारी होने पर बीवी ने पुलिस से गुहार लगाई है।

आगरा, जागरण संवाददाता। पति से अलग होने के बाद बच्चे के साथ रहने वाली महिला से एक कारखाना मालिक ने प्यार का नाटक किया। उससे कोर्ट मैरिज करके अपने साथ रखा। आठ महीने पहले तलाक देकर घर से निकाल दिया। शौहर के दूसरा निकाह करने की जानकारी होने पर बीवी ने पुलिस से गुहार लगाई है। उसका निकाह रुकवाने की कहा है।

loksabha election banner

मामला अहमदाबाद की रहने वाली महिला का है। पति से अलग होने के बाद वह अपने बेटे को पांच साल पहले आगरा आ गयी। यहां ताजगंज क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर रहने के साथ ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। महिला के मुताबिक करीब ढाई साल पहले उसकी मुलाकात ताजगंज के ही रहने वाले पच्चेकारी का काम करने वाले युवक से हुई। उसने प्यार का नाटक करके जाल में फांस लिया। उसके साथ पिछले साल फरवरी में निकाह किया। इसके अलावा कोर्ट मैरिज भी की। निकाह के बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर परेशान करना शुरू कर दिया।

शौहर इस साल फरवरी में तीन तलाक देकर चला गया। कई दिन तक घर नहीं आया तो उसने थाने जाकर पुलिस की गुमशुदगी की तहरीर दे दी। पुलिस का दबाव बनने पर वह सामने आया। पुलिस के सामने शौहर ने उसका साथ देने का वादा किया। ससुराल वालों ने भी दोबारा दहेज नहीं मांगने का आश्वासन दिया। पुलिस के सामने उसे अपने साथ घर ले गए। ससुराल वालों ने उससे पुलिस चौकी पर लिखवा लिया कि आज के बाद उनसे उसका कोई वास्ता नहीं है। वह अब शौहर के साथ रहेगी । इसके बाद शौहर और ससुराल वाले मिलकर उसका दस दिन तक उत्पीड़न करते रहे। उसे दोबारा घर से निकाल दिया।  

महिला के अनुसार उसने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। मगर, पुलिस ने इसमें कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते शौहर और ससुराल वालों का हौसला बढ़ गया। शौहर अब दूसरा निकाह कर रहा है। पीड़िता ने ताजगंज थाने में शौहर का निकाह रुकवाने की गुहार लगाई है।

बीए पास बीवी दूसरों के घरों में मांज रही बर्तन

महिला ने बताया कि वह उर्दू से बीए है। बच्चों को उर्दू का ट्यूशन पढ़ाकर अपनी और बच्चे की परवरिश कर रही थी। मगर, हालात ने उसे पाई-पाई का मोहताज बना दिया है। लाकडाउन के दौरान ट्यूशन छूट गए। उसकी जमा पूंजी खत्म हो गयी। इसके चलते उसे दूसरों के घरों में झाडू बर्तन करना पड़ रहा है। वहीं शौहर संपन्न होने के चलते दूसरा निकाह करने की तैयारी कर रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.