प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण को देहात में किया जागरूक
राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान चलाया गया प्रभात फेरी रैली व शोभायात्रा निकालकर किया गया जागरूक
जागरण टीम, आगरा: अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए स्थानीय स्तर पर भी तैयारियां की जा रही हैं। शनिवार को देहात अंचल में प्रभात फेरी, रैली व शोभायात्रा निकाली गई। इसका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
खेरागढ़: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से खड़े हनुमान मंदिर से श्रीराम जी की प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान प्रभु श्रीराम के गगनभेदी नारे लगाए गए। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कस्बे के सुदर्शन भवन पर श्रीराम जी की आरती हुई।
एत्मादपुर: विधायक रामप्रताप सिंह चौहान ने जन जागरण बाइक रैली को कस्बे में हरी झंडी दिखाई। रैली में शामिल लोग बाजारों का चक्कर लगाते हुए हनुमान मंदिर पर पहुंचे। जहां आरती के बाद गोष्ठी हुई। कुबेरपुर में भाजपा नेता अमित सिकरवार के नेतृत्व में रैली निकाली गई। इस दौरान केपी सिंह, विष्णु ठाकुर, विश्वदीप सिंह, शैलेंद्र यादव, हरिओम बघेल, रामनाथ गुप्ता, दीपक त्यागी, चंद्रप्रताप बघेल, ऋषि सिकरवार, योगी धाकरे, श्याम बघेल, संदीप वर्मा आदि उपस्थित रहे।
बरहन: श्रीराम जी की शोभायात्रा का शुभारंभ उस्मानपुर स्थित हनुमान मंदिर से हुआ। शोभायात्रा आंवलखेड़ा, शेरखा, नया बांस, रूपधनु, बाधनू, खाडा, जमालनगर भैंस, सेवरा, आदि गांवों में गई। विधायक के पुत्र श्रेयांश चौहान के अलावा अनुज चौहान, सुनील चौहान, ओमकार सिंह आदि मौजूद रहे।
फतेहाबाद: संघ के स्वयंसेवकों की ओर से श्रीराम कीर्तन के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। नगर कार्यवाह आनंद ने बताया कि प्रभात फेरी का उद्देश्य 15 जनवरी से शुरू होन वाले राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के लिए लोगों को जागयक करना है। यहां वेद आर्य, मनीष झा, अरविंद शास्त्री, नेपाल सिंह, संजय, विमल, गिर्राज मोदी आदि मौजूद रहे।
पिनाहट: कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर में आरएसएस की ओर से बैठक हुई। इसमें मंदिर निर्माण के समर्पण निधि संकलन को लेकर चर्चा हुई। हर गांव और हर घर पहुंचने की रूपरेखा तैयार की गई। तहसील प्रचारक अशोक ठेनुआ, सुनील गुप्ता, गोपाल गुप्ता, सनी, राजकुमार गुप्ता, पंकज शर्मा, अनिल गुप्ता, चंद्रमोहन तिवारी, निखिल गुप्ता, नितिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
खंदौली: वार्ड नंबर छह में जन जागरण रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख जगवीर सिंह तोमर व दिव्या चौहान रहे। उन्होंने सभी से इच्छानुसार सहयोग राशि दान करने की अपील की। मुकेश गुप्ता, अजब सिंह, रिंकू चौधरी, धमर्ेंद्र शर्मा, भुवनेश शर्मा, डा. उमाशकर पचौरी, विजेंद्र सिंह माहौर, शिवराम, करन दिवाकर, राकेश बघेल, होशियार सिंह आदि उपस्थित रहे।
बाक्स..
बरहन में 12 को निकाली जाएगी विवेकानंद शोभायात्रा
संसू बरहन: 12 जनवरी को होने वाली विवेकानंद शोभायात्रा को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि शोभायात्रा राष्ट्रीय इंटर कालेज से शुरू होकर कस्बे का भ्रमण करते हुए सरस्वती ज्ञान मंदिर पर समाप्त होगी। बैठक में विभाग संयोजक अंकित गौतम, गोविंद यादव, रोहित कुशवाह, विष्णु, शुभम, सुमित, राजीव, हिमांशु, दीप्ति, प्रियंका, कविता आदि मौजूद रहे।