LIVE CoronaVirus AGRA News Update: सोमवार सुबह 8 और नये केस बढ़े, 381 हुआ अब आंकड़ा
LIVE CoronaVirus AGRA News Update सोमवार सुबह आई रिपोर्ट में हुई आठ नये संक्रमितों की पुष्टि। 10 लोगों की अब तक हो चुकी है मौत। 59 हो चुके हैं ठीक।
27-04-2020 सोमवार सुबह आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 381, 10 की मौत, 59 लोग हुए ठीक।
आगरा, जागरण संवाददाता। रविवार को मौसम के साथ कोरोना वायरस संक्रमितों के आंकड़ों ने जो राहत दी थी वो सोमवार सुबह चिंता में बदल गई। सुबह आठ नये मामलों की पुष्टि होने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या अब 381 पर पहुंच गई है। वहीं मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़नेे से प्रशासन के माथे पर चिंता के बल पड़ गए हैं। दो दिन पहले हुई एक व्यक्ति की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मरने कोरोना से मरने वालों की संख्या 10 पहुंच गई है। वहीं रविवार रात तक दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने से आंकड़ा 373 पर पहुंच गया था लेकिन सोमवार सुबह राहत फिक्र में बदल गई। आठ नये मामलों के बाद आंकड़ा 400 के करीब पहुंचता दिख रहा है।
जिलाधिकारी पीएन सिंह के अनुसार सोमवार सुबह आगरा में आठ संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं मोती कटरा निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति की दो दिन पहले रेस्पिरेटरी फेलियॉर की वजह से मौत हो गई थी। मृत्यु के बाद सैंपल भेजे गए थे। रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इससेे पूर्व शनिवार सुबह 10 तो शाम तक 13 मामले और सामने आने के बाद आगरा में कुल आंकड़ा 371 पर पहुंच गया था। इशारा अब ये है कि आने वाले दिनों में यह संख्या 400 के ऊपर होगी। आगरा में अब मृतक संख्या 10 चुकी है और 59 लोग उपचार पाकर ठीक हो चुके हैं।
70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत से संख्या हुई 10
मोती कटरा निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग की रेस्पिरेटरी फेलियॉर के कारण दो दिन पहले मौत हो गई थी। बुजुर्ग के सैंपल जांच को भेजे गए। रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
मधु नगर में संक्रमित दूधिया ने उड़ाई दर्जनों परिवारों की नींद
मधु नगर में दर्जनों परिवारों की नींद एक संक्रमित दूधिया ने उड़ा दी है। ये परिवार दूधिया के बाड़े से दूध लेने जाते थे। शनिवार को पुलिस दोनों बाड़ों को देखने पहुंची तो वह बंद थे। बस्ती के लोग अपने घरों में थे।
हरीपर्वत के पीपल मंडी इलाके के रहने वाले दूधिया का मधु नगर में दूध का काम है। वहां पर उसके दो बाड़े हैं। जहां दर्जनों परिवार दूध लेने पहुंचते हैं। दूधिया ने तबीयत खराब होने पर कोरोना संक्रमण की जांच कराई थी। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी उसके यहां बाड़े से नियमित दूध लेने वाले परिवारों को हुई तो उनकी नींद उड़ गई। बताया जाता है कि दूधिया सुबह-शाम अक्सर बाड़े पर आता था। इसके चलते वहां से दूध लेने वाले परिवार परेशान हैं। वह अब अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे। कोई भी बाड़े की ओर नहीं जा रहा है। दूधिया के संक्रमित होने का पता चलने पर शनिवार को सदर थाने की पुलिस भी वहां गई। उसे दोनों बाड़े बंद मिले। आसपास की जिन गलियों में लोग अक्सर खड़े मिलते थे, वहां भी सन्नाटा था।
यूं बढ़ा आगरा में कोरोना का ग्राफ
3 मार्च जूता कारोबारी, उनके दोनों बेटे, पुत्रवधू, नाती।
7 मार्च जूता कारोबारी की फैक्ट्री में मैनेजर।
8 मार्च जूता कारोबारी की फैक्ट्री में मैनेजर की पत्नी।
13 मार्च बेंगलुरू से अपने मायके रेलवे कॉलोनी आई युवती।
26 मार्च अमेरिका से लौटा डॉक्टर का बेटा।
27 मार्च लंदन से लौटी आटोमोबाइल कारोबारी की बेटी।
29 मार्च इंग्लैंड से लौटा कॉलेज संचालक का बेटा।
1 अप्रैल कोरोना संक्रमित बेटे के डॉक्टर पिता।
3 अप्रैल सात जमाती और जीवनी मंडी क्षेत्र के दुबई से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि।
4 अप्रैल घटिया आजम खां निवासी युवक के साथ जमाती और उनके संपर्क आए लोगों सहित 25 में कोरोना की पुष्टि।
5 अप्रैल जीवनी मंडी क्षेत्र में दुबई से लौटे युवक की मां और भाई, जगदीशपुरा के चांदी कारीगर में कोरोना की पुष्टि।
6 अप्रैल रकाबगंज क्षेत्र के हॉस्पिटल के दो टेक्नीशियन, दुबई से लौटा व्यापारी, जमाती सहित पांच में कोरोना की पुष्टि।
8 अप्रैल दो नए मामलों में कोरोना की पुष्टि।
9 अप्रैल 19 मामले में पुष्टि।
10 अप्रैल पांच नए मामलों में पुष्टि, सभी जमाती।
11 अप्रैल तीन नए मामलों में पुष्टि।
12 अप्रैल 12 नए मामलों में पुष्टि।
13 अप्रैल केजीएमयू के अनुसार 35 नए केस आगरा में।
14 अप्रैल रात तक छह नए केसों में पुष्टि। एक की मौत।
15 अप्रैल बुधवार देर रात तक 19 नए केस में पुष्टि।
16 अप्रैल गुरुवार सुबह एक और मौत, पांच नए केस, कुल केस 172।
17 अप्रैल- शुक्रवार को 24 नए केस, कुल केस 196।
18 अप्रैल- शनिवार को एक मौत, 45 नए केस, 241 कुल केस।
19 अप्रैल- रविवार को 14 नए केस, कुल केस 255।
20 अप्रैल- सोमवार को 12 नए केस, कुल केस 267।
21 अप्रैल- मंगलवार 41 नए केस, कुल केस 308।
22 अप्रैल- बुधवार 19 नए केस, कुल केस 327।
23 अप्रैल- गुरुवार को 8 नए केस, कुल केस 335।
24 अप्रैल- शुक्रवार को 13 नए केस, कुल केस 348।
25 अप्रैल- शनिवार को 23 नए केस, कुल केस 371।
26 अप्रैल- रविवार को 2 नए केस, कुल केस 373।
27 अप्रैल- सोमवार को 8 नए केस, कुल केस 380।