Move to Jagran APP

AGRA CoronaVirus News Update: सात आए नए केस, तीन की मौत और

AGRA CoronaVirus News Update गुरुवार शाम तक सात केस और आए। मृतक संख्‍या बढ़कर हुई 38।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 08:49 AM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 09:51 PM (IST)
AGRA CoronaVirus News Update: सात आए नए केस, तीन की मौत और
AGRA CoronaVirus News Update: सात आए नए केस, तीन की मौत और

28-05-2020 गुरुवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 882, 38 की मौत, 774 लोग हुए ठीक।

prime article banner

आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना (Corona Virus) संक्रमण के गुरुवार शाम तक सात नए केस सामने आए हैं। दुखद बात ये है कि सुधार होने वालों की संख्‍या में कोई प्रत्‍याशित बढ़ोत्‍तरी नहीं हुई है। आज केवल चार लोग ही स्‍वस्‍थ होकर घर लौटे हैंं। वहीं मृतक संख्‍या में तीन का इजाफा हुआ है। आगरा में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्‍या 38 हो चुकी है। हालांकि इनमें से दो केस पुरानेे हैं, जिनका निधन सैफई अस्‍पताल में हुआ था। आगरा जैसे शहर में 38 मृतक संख्‍या काफी ही है। डिस्‍चार्ज रेट बढ़कर 87.85 फीसद पर आ गई है। वहीं गुरुवार तक 12772 सैंपल एकत्र हुए हैं। बुधवार तक कुल 12559 सैंपल एकत्र किए जा चुके थे। एक दिन में महज 213 सैंपल ही हुए हैं। उनमें से सात पॉजीटिव केस आए हैं। इससे पहले मई के शुरुआती सप्‍ताह में आगरा में एक हजार सैंपल प्रतिदिन तक एकत्र किए गए थे। कुछ इलाकों में पूल सैंपलिंग भी हुई थी। अब इतनी बड़ी आबादी वाले शहर में 200 सैंपल प्रतिदिन होना कोई बड़ा आंकड़ा नहीं है।

यूं बढ़ा आगरा में कोरोना का ग्राफ

3 मार्च जूता कारोबारी, उनके दोनों बेटे, पुत्रवधू, नाती।

7 मार्च जूता कारोबारी की फैक्‍ट्री में मैनेजर।

8 मार्च जूता कारोबारी की फैक्‍ट्री में मैनेजर की पत्नी।

13 मार्च बेंगलुरू से अपने मायके रेलवे कॉलोनी आई युवती।

26 मार्च अमेरिका से लौटा डॉक्टर का बेटा।

27 मार्च लंदन से लौटी आटोमोबाइल कारोबारी की बेटी।

29 मार्च इंग्लैंड से लौटा कॉलेज संचालक का बेटा।

1 अप्रैल कोरोना संक्रमित बेटे के डॉक्टर पिता।

3 अप्रैल सात जमाती और जीवनी मंडी क्षेत्र के दुबई से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि।

4 अप्रैल घटिया आजम खां निवासी युवक के साथ जमाती और उनके संपर्क आए लोगों सहित 25 में कोरोना की पुष्टि।

5 अप्रैल जीवनी मंडी क्षेत्र में दुबई से लौटे युवक की मां और भाई, जगदीशपुरा के चांदी कारीगर में कोरोना की पुष्टि।

6 अप्रैल रकाबगंज क्षेत्र के हॉस्पिटल के दो टेक्नीशियन, दुबई से लौटा व्यापारी, जमाती सहित पांच में कोरोना की पुष्टि।

8 अप्रैल दो नए मामलों में कोरोना की पुष्टि।

9 अप्रैल 19 मामले में पुष्टि।

10 अप्रैल पांच नए मामलों में पुष्टि, सभी जमाती।

11 अप्रैल तीन नए मामलों में पुष्टि।

12 अप्रैल 12 नए मामलों में पुष्टि।

13 अप्रैल केजीएमयू के अनुसार 35 नए केस आगरा में।

14 अप्रैल रात तक छह नए केसों में पुष्टि। एक की मौत।

15 अप्रैल बुधवार देर रात तक 19 नए केस में पुष्टि।

16 अप्रैल गुरुवार सुबह एक और मौत, पांच नए केस, कुल केस 172।

17 अप्रैल- शुक्रवार को 24 नए केस, कुल केस 196।

18 अप्रैल- शनिवार को एक मौत, 45 नए केस, 241 कुल केस।

19 अप्रैल- रविवार को 14 नए केस, कुल केस 255।

20 अप्रैल- सोमवार को 12 नए केस, कुल केस 267।

21 अप्रैल- मंगलवार 41 नए केस, कुल केस 308।

22 अप्रैल- बुधवार 19 नए केस, कुल केस 327।

23 अप्रैल- गुरुवार को 8 नए केस, कुल केस 335।

24 अप्रैल- शुक्रवार को 13 नए केस, कुल केस 348।

25 अप्रैल- शनिवार को 23 नए केस, कुल केस 371।

26 अप्रैल- रविवार को 2 नए केस, कुल केस 373।

27 अप्रैल- सोमवार को 12 नए केस, कुल केस 384।

28 अप्रैल- मंगलवार को 12 नए केस, कुल केस 401।

29 अप्रैल- बुधवार को 32 नए केस, कुल केस 433।

30 अप्रैल- गुरुवार को 47 नए केस, कुल केस 480।

1 मई- शुक्रवार को 21 नए केस, कुल केस 501।

2 मई- शनिवार को 42 नये केस, कुल केस 543।

3 मई- रविवार को 54 नये केस, कुल केस 596।

4 मई- सोमवार को 31 नये केस, कुल केस 628।

5 मई- मंगलवार को 19 नये केस, कुल केस 640।

6 मई- बुधवार को 27 नये केस, कुल केस 667।

7 मई- गुरुवार को 11 नये केस, कुल केस 678।

8 मई- शुक्रवार को 23 नये केस, कुल केस 701।

9 मई- शनिवार को 42 नये केस, कुल केस 743, मृतक संख्‍या 23।

10 मई- रविवार को 09 नये केस, कुल केस 752, मृतक संख्‍या 25।

11 मई- सोमवार को 13 नए केस, कुल केस 765, मृतक संख्‍या 25।

12 मई - मंगलवार को कुल 12 नए केस, कुल 777, मृतक संख्‍या 25।

13 मई- बुधवार को आठ नए केस, कुल 785, मृतक संख्‍या 25।

14 मई- गुरुवार को चार नए केस, कुल 789, मृतक संख्‍या 27।

15 मई- शुक्रवार शाम नौ नए केस, कुल 798, 27 की मौत।

16 मई- शनिवार शाम तक पांच नए केस, कुल 803, 27 की मौत।

17 मई- रविवार शाम तक चार नए केस, कुल 807, 27 की मौत।

18 मई- सोमवार रात तक नौ नए केस, कुल 816, 28 की मौत।

19 मई- मंगलवार रात तक सात नए केस, कुल 823, 28 की मौत।

20 मई- बुधवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 831, 28 की मौत।

21 मई- गुरुवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 837, 28 की मौत।

22 मई- शुक्रवार रात तक आगरा में कुल कोरोना संक्रमित 843, 30 की मौत।

23 मई- शनिवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 851, 31 की मौत।

24 मई- रविवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 857, 33 की मौत।

25 मई- सोमवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 864, 33 की मौत।

26 मई- मंगलवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 870, 33 की मौत।

27 मई- बुधवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 875, 35 की मौत।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.