Move to Jagran APP

फैशन में तड़का, महिलाओं को भा रहे पर्ल फिनिश पर्स

आगरा : महिलाओं के लिए पर्स हमेशा से ही फैशन का अहम हिस्सा रहे हैं। अब पर्ल फिनिश पर्स उन्हें खूब भा रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 10:00 AM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 10:00 AM (IST)
फैशन में तड़का, महिलाओं को भा रहे पर्ल फिनिश पर्स
फैशन में तड़का, महिलाओं को भा रहे पर्ल फिनिश पर्स

आगरा : महिलाओं के लिए पर्स हमेशा से ही फैशन का अहम हिस्सा रहे हैं। महिलाएं पर्स का उपयोग सामान रखने की बजाए फैशन के लिए अधिक करती हैं। समय के साथ-साथ लेडीज पर्स के फैशन में बदलाव आते रहते हैं।

loksabha election banner

इन दिनों महिलाओं में पर्ल फिनिश पर्स का चलन बढ़ रहा है। पर्ल फिनिश पर्स की सुंदर डिजाइन और मोतियों की नक्काशी महिलाओं को खूब भा रही है। शादी और अन्य समारोह में महिलाएं अब पर्ल फिनिश पर्स को ही प्राथमिकता दे रही हैं। यह पर्स पहले चलने वाले आम पर्स से थोड़ा छोटा जरूर है पर इसकी डिजाइन इतनी खूबसूरत है कि यह महिलाओं को समारोह में एक अलग लुक देता है। शहर के गिफ्ट शोरूम में इन दिनों ऐसे ही पर्स की भरमार है। सिविल लाइन स्थित हाई फैशन शोरूम की संचालिका पिंकी जैन ने बताया कि इन दिनों पर्ल फिनिश पर्स के प्रति महिलाओं में ज्यादा रूझान है। यह पर्स ऑफिस के साथ पार्टी वीयर भी है। एक हजार रुपये से इनकी रेंज शुरू होती है। ऑनलाइन बाजार में विकल्पों में भरमार

ऑनलाइन मार्केट में पर्ल फिनिश पर्स के कई विकल्प मौजूद हैं। ऑनलाइन बाजार में कई कंपनियां इन पर्स पर 70 फीसद तक की छूट दे रहीं हैं। यहां 600 रुपये से इन पर्स की रेंज शुरू हो रही है। इंडियन और वेस्टर्न दोनों लुक में किए जा रहे पसंद

इन पर्स क्लासिकल इंडियन के साथ वेस्टर्न ड्रेस के साथ भी पसंद किया जा रहा है। पर्स फिनिश पर्स सफेद रंग होने के कारण किसी भी रंग की ड्रेस के साथ ट्रेंडी लुक देते हैं। इसी कारण इनकी मांग बढ़ती जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.