Move to Jagran APP

दीपावली तक जारी हो जाएंगे आंबेडकर विवि में चयनित विषय विशेषज्ञों के पत्र

कमेटी द्वारा सत्यापन के बाद होगी शेष पदों को भरने की प्रक्रिया। विगत 21 और 22 अक्तूबर को 40 विषयों के लिए करीब 135 विषय विशेषज्ञों के चयन का प्रस्ताव समितियों की ओर से विश्वविद्यालय को दिया गया। आठ दिन बाद भी चयनितों को पत्र जारी नहीं किए गए।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 31 Oct 2021 01:34 PM (IST)Updated: Sun, 31 Oct 2021 01:34 PM (IST)
दीपावली तक जारी हो जाएंगे आंबेडकर विवि में चयनित विषय विशेषज्ञों के पत्र
आंबेडकर विवि का पालीवाल पार्क स्थित मुख्‍य परिसर।

आगरा, जागरण संवाददाता। डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में रिक्त पदों के सापेक्ष अतिथि प्रवक्ताओं की नियुक्ति प्रक्रिया के राजभवन के निर्देश के बाद विषय विशेषज्ञों के पत्र तैयार हो चुके हैं। स्वीकृत 93 पदों में से 48 पदों पर ही विषय विशेषज्ञ रखे जाएंगे, दीपावली के बाद शेष पदों को भरने की प्रक्रिया की जाएगी।

loksabha election banner

विगत 21 और 22 अक्तूबर को 40 विषयों के लिए करीब 135 विषय विशेषज्ञों के चयन का प्रस्ताव समितियों की ओर से विश्वविद्यालय को दिया गया। विषय विशेषज्ञों का साक्षात्कार खत्म होने के आठ दिन बाद भी चयनितों को पत्र जारी नहीं किए गए।विषय विशेषज्ञ इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच विश्वविद्यालय को राजभवन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार केवल 48 पदों के लिए पत्र जारी करने पड़े। शेष पदों के रिक्त रहने से छात्रों की पढ़ाई पर प्रभाव पड़ सकता है। इसके लिए कार्यकारी कुलपति प्रो. आलोक राय ने कमेटी बनाई थी। कमेटी द्वारा सत्यापन करने के बाद दीपावली के बाद शेष पदों को भी भर दिया जाएगा। प्रो. राय का कहना है कि चयन प्रक्रिया हो चुकी है। निर्देशों के अनुपालन के लिए दीपावली से पहले पत्र जारी कर दिए जाएंगे। शेष पदों के लिए दीपावली के बाद प्रक्रिया होगी। छात्रों की पढ़ाई का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

क्विज प्रतियोगिता में सोनाली बनी विजेता

गृह विज्ञान संस्थान के खाद्य एवं पोषण विभाग में कोविड क्रेक्स विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 15 छात्राओं ने भाग लिया।सोनाली परिहार विजेता बनी। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत सबसे पहले गृह विज्ञान संस्थान के खाद्य एवं पोषण विभाग की छात्राओं रिंकल शर्मा, वंदिता सिंह, शुभांगी वर्मा, श्रीजी अग्रवाल और सबा खान ने सभी प्रतिभागियों में से स्क्रीनिंग के माध्यम से 15 छात्राओं को प्रतियोगिता के लिए चयनित किया। विजेता का चयन अंत में निर्णायक मंडल द्वारा पूछे गए प्रश्नों के माध्यम से किया गया। संस्थान की निदेशक प्रो. अचला गक्खड़, डा.सलीम जावेद एवं डा.संघमित्रा गौतम ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। द्वितीय स्थान पर बेबी शर्मा तथा तृतीय स्थान पर रितु यादव रही। डा. अर्चना सिंह ने कोरोना महामारी के दौर में किस प्रकार सामाजिक दूरी का पालन करते हुए दीपावली मनाई जाए, इस विषय में छात्राओं को जानकारी प्रदान की। विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो 90.4 आगरा की आवाज ने सहयोग किया। रेडियो की प्रोग्रामिंग हेड पूजा सक्सेना एवं इंजीनियरिंग असिस्टेंट तरुण श्रीवास्तव ने यूनिसेफ द्वारा दी गईं कोविड पर जानकारी की पुस्तिका बांटी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.