Move to Jagran APP

Salute to Mrtyr: नारों से गूंजेे बलिदानियों के गांव, नम आंखों से लाल को अंतिम विदाई

कानपुर में कुख्‍यात से मुठभेड़ में शहीद हुए सिपाही बबलू कुमार और जितेंद्र पाल सिंह के अंतिम दर्शन को उमड़ा पूरा गांव। आइजी डीएम ने दिया कांधा।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 10:16 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 10:16 AM (IST)
Salute to Mrtyr: नारों से गूंजेे बलिदानियों के गांव, नम आंखों से लाल को अंतिम विदाई
Salute to Mrtyr: नारों से गूंजेे बलिदानियों के गांव, नम आंखों से लाल को अंतिम विदाई

आगरा, जेएनएन। कानपुर में बदमाशों से मुठभेड़ में शहीद हुए बरारी के लाल सिपाही जितेंद्र पाल सिंह का पार्थिव शरीर रात डेढ़ बजे गांव पहुंचा तो माहौल आंसुुओं से भीग गया। सुबह आठ बजे गगनभेदी नारों के शहादत को नमन कर अंतिम विदाई दी गई। आइजी ए. सतीश गणेश, एसएसपी गौरव ग्रोवर और डीएम सर्वज्ञ राम मिश्रा ने पार्थिव शरीर को कांधा दिया। शहादत को नमन करने हजारों का हुजूम उमड़ा। वहीं शुक्रवार देर रात फतेहाबाद के गांव पोखर पांडेय में शहीद सिपाही का अंतिम संस्‍कार किया गया।

loksabha election banner

मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के गांव बरारी निवासी तीर्थपाल सिंह के बड़े बेटे जितेंद्र पाल सिंह कानपुुर के बिठूर थाने में सिपाही के पद पर तैनात थे। गुरुवार रात कानपुर में बदमाशों से हुई मुठभेड़ में जितेंद्र शहीद हो गए। शुक्रवार रात डेढ़ बजे जितेंद्र का पार्थिव शरीर पैतृक गांव बरारी लाया गया। लाल की शहादत को सलाम करने के लिए रात के इस पहर भी पूरा गांव जाग रहा था। तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो हजारों आंखों से आंसुओं का सैलाब बह चला। सुबह आठ बजे विधायक पूरन प्रकाश, कारिंदा सिंह, आइजी ए सतीश गणेश, डीएम सर्वज्ञराम मिश्रा, एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर अंतिम यात्रा में शामिल हुए और पार्थिव शरीर को कांधा दिया। हजारों की भीड़ ने जब तक सूरज-चांद रहेगा, जितेंद्र तेरा नाम रहेगा के नारे लगाए तो माहौल गूंज उठा। छोटे भाई सौरभ ने जितेंद्र को मुखाग्नि दी।

बार-बार बेहोश होती रही मां

तीन भाई और एक बहन के बीच जितेंद्र सबसे बड़े थे। बेटे की शहादत पर मां रानी का रो-रोकर बुरा हाल है। बार-बार गश खाकर गिर जाती मां को परिवार के लोग पानी के छीटें मारकर होश में लाते। होश में आते ही मां फिर अपने लाल को पुुकारने लगती।

बिगड़ी सपा नेता की तबियत, अस्पताल में भर्ती

शहीद जितेंद्र पाल सिंह के अंतिम दर्शन को आए सपा नेता संजय लाठर की तबियत अचानक बिगड़़ गई। साथ आए लोगों ने उन्हें सहारा दिया, बाद में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया।

बलिदानी बबलू को भी अंतिम विदाई

आगरा के फतेहाबाद के गांव पोखर पांडेय में कानपुर में कुख्‍यात विकास दुबे के साथ मुठभेड़ में बलिदान देने वाले बलिदानी आरक्षी बबलू का पार्थिव शरीर देर रात पहुंचा। यहां एडीजी अजय आनंद, आइजी ए. सतीश गणेश, डीएम प्रभु एन सिंह, एसएसपी बबलू कुमार तथा अन्‍य अधिकारी मौजूद रहे। शोक में डूबे गांव में चूल्‍हे नहीं जले थे। पार्थिव देह आने पर अधिकारियोंं के साथ ग्रामीणों ने अंतिम विदाई दी। अश्रुपूरित नेत्रों के बीच भाई उमेश ने बलिदानी बबलू को मुखाग्नि दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.